
मुंबई। कभी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ उनके शो में कॉमेडी का तड़का लगाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) लंबे समय से फिल्म और टीवी से दूर हैं। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। इस सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर हाल ही में उत्तराखंड की वादियों में नजर आए। दरअसल, वो कुछ दिनों पहले ऋषिकेश में थे, जहां से उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सुनील ग्रोवर टपरी पर चाय बनाते दिख रहे हैं तो वहीं एक अन्य फोटो में वो गन्ने का रस निकालते नजर आ रहे हैं।
सुनील ग्रोवर को ऐसा करते देख उनके फैंस भी शॉक्ड हैं। एक ने कमेंट करते हुए पूछा- कपिल का शो छोड़ कर क्या चाय की टपरी खोलनी पड़ी आपको? वहीं एक ने कहा- अब तो चाय पत्ती भी उछल रही होगी खुशी के मारे। एक बोला- सिंपल मैन विथ सिंपलीसिटी। इसके साथ ही फैंस सुनील ग्रोवर की सादगी देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक बोला- आपकी सादगी की वजह से ही आप मेरे फेवरेट एक्टर हो। एक और ने कहा- कमाल हो पाजी, आपके जैसा कोई नहीं।
बता दें कि सुनील ग्रोवर हार्ट सर्जरी के बाद अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वो जल्द ही एटली की फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी काम कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में सुनील ग्रोवर ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी। कुछ महीनों पहले मुंबई के एक अस्पताल में सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई थी। सुनील ग्रोवर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। चेकअप के बाद पता चला कि उनके हार्ट में तीन ब्लॉकेज हैं।
इन फिल्मों में काम कर चुके सुनील :
सुनील ने कई फिल्मों में काम किया है। इनमें प्यार तो होना ही था, मैं हूं ना, इंसान, गजनी, देव डी, हीरोपंती, गब्बर इज बैक, बागी, पटाखा और भारत प्रमुख हैं। इसके अलावा वो टीवी शो लो कर लो बात, गुटर गूं, सबसे बड़ा कलाकार, दस का दम, कानपुर वाले खुरानाज और गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में काम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें :
बिना मेकअप सैलून के बाहर दिखी नीतू सिंह, बेटे की शादी के पहले एक्ट्रेस को इस हाल में देख हर कोई हैरान
PHOTOS: बिन मेकअप रानी मुखर्जी को पहचानना हुआ मुश्किल, अनिल कपूर के घर के बाहर इस हाल में आईं नजर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को खास बनाएंगे ये मेहमान, इन बेजुबान बारातियों पर रहेगी सबकी नजर
बढ़ती उम्र में मां बनने के लिए इन 8 एक्ट्रेस ने किया ये काम, एक तो दे चुकी है तीन बच्चों को जन्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।