'हेट स्टोरी 2' की इस एक्ट्रेस का क्लीवेज देखना चाहता था डायरेक्टर, कास्टिंग काउच को लेकर खुद किया खुलासा

Published : Sep 24, 2019, 12:37 PM IST
'हेट स्टोरी 2' की इस एक्ट्रेस का क्लीवेज देखना चाहता था डायरेक्टर, कास्टिंग काउच को लेकर खुद किया खुलासा

सार

सुरवीन चावला ने कहा कि 'हेट स्टोरी' की रिलीज के बाद वे डिप्रेशन में चली गई थीं। चीजें जैसी उन्होंने सोची थी वैसी नहीं हुई थी। एक्ट्रेस ये सोच कर खुश थीं कि उन्होंने ये फिल्म की।

मुंबई. 2014 में आई फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में जय भानुशाली के अपोजिट किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने अनुभवों का खुलासा किया है। उनका कहना है कि साउथ फिल्मों का एक डायरेक्टर उनकी बॉडी और क्लीवेज को देखना चाहता था। दरअसल, हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि डायरेक्टर उनके जिस्म के एक-एक इंच को जानना चाहता था।  

5 बार हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार 

इंटरव्यू के दौरान सुरवीन ने बताया कि वे 5 बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं, जिसमें से 3 बार तो साउथ में और 2 बार बॉलीवुड में हो चुकी हैं। सुरवीन ने आगे बताया कि बॉलीवुड का एक डायरेक्टर उनकी क्लीवेज देखना चाहता था। वहीं, दूसरा डायरेक्टर उनकी थाई देखना चाहता था। सुरवीन ने बताया कि उन्हें वजन बढ़ने और टीवी पर काम करने के लिए भी बार-बार टोका गया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार वो ऑडिशन देने गई थीं और वहां एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि एक्ट्रेस ओवरवेट हैं। जबकि सुरवीन केवल 56 किलोग्राम की थीं। टीवी में सुरवीन के अनुभव का भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला।

टीवी शो 'कहीं तो होगा' से की थी करियर शुरुआत

सुरवीन चावला ने कहा कि 'हेट स्टोरी' की रिलीज के बाद वे डिप्रेशन में चली गई थीं। चीजें जैसी उन्होंने सोची थी वैसी नहीं हुई थी। एक्ट्रेस ये सोच कर खुश थीं कि उन्होंने ये फिल्म की। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सुरवीन हाल में 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आई हैं। सुरवीन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'कहीं तो होगा' से शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से लेकर तेलुगू, कन्नड़, तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Most Expensive Film Scenes: 6 सबसे महंगे सीन, कुछ मिनट्स के लिए पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपए
Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में