
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें आ रही है। अप्रैल से अभी तक कई सेलेब्स दुनिया छोड़कर जा चुके हैं। इरफान खान और ऋषि कपूर से लेकर कई सेलेब्स की मौत हो चुकी है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि जिस वक्त उन्होंने खुदकुशी की उस वक्त वो घर में अकेली नहीं थी।
कूद गई अचानक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त उनके साथ घर में उनका मंगेतर भी था। इसी बीच अचानक वो 14वीं मंजिल से कूद गई। उनको जल्दी ही बोरिवाली के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना मुंबई के मलाड स्थित उनके घर पर हुई है। उनके माता-पिता का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी उनके मंगेतर का बयान दर्ज नहीं हो पाया है। दिशा, सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा और रिया चक्रवर्ती सहित कई स्टार्स की मैनेजर रह चुकी थी।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और इसे पूरी तरह से आत्महत्या नहीं माना जा रहा है। आत्महत्या के पीछे की अभी कोई भी वजह सामने नहीं आई है। रिपोर्ट की मानें तो दिशा इस समय वरुण शर्मा की मैनेजर थीं। वह एक साल से उनके साथ थीं। वह बंटी सचदेवा कॉर्नरस्टोन के साथ काम कर रही थीं।
आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस बारे में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की सूचना को अपने रोजानामचे में दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को ये जानकारी भी मिली है कि दिशा कई दिनों से परेशान थीं। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं कह रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।