दोनों हाथों से एक साथ लिखने में माहिर थे सुशांत, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया भाई का हुनर

Published : Sep 01, 2020, 06:53 PM IST
दोनों हाथों से एक साथ लिखने में माहिर थे सुशांत, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया भाई का हुनर

सार

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई से जुड़ा एक राज बताया है। श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो शेयर करते हुए सुशांत को रेयर जीनियस कहा है। दरअसल, इस वीडियो में सुशांत दोनों हाथ से एक साथ ‘Nothing is impossible’ लिखते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ऐसा हुनर दुनिया में बेहद कम लोगों के पास होता है। 

सुशांत की बहन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, रेयर जीनियस..एम्बीडेक्सटेरिटी-मिरर राइटिंग, दुनिया के 1% से भी कम लोग ऐसा करने में कामयाब हो पाते हैं। #MyBrotherTheBest #JusticeForSushantSinghRajput 

इससे पहले श्वेता ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें सुशांत रांची के दृष्टिहीन बच्चों के स्कूल में बेहद खुश नजर आ रहे थे। श्वेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ये था मेरा भाई। श्वेता अक्सर अपने भाई से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो कोलाज भी शेयर किया था। इसके साथ ही श्वेता ने लिखा था,  2014 में मैं और भाई, रानी दी और जीजू की शादी की 20वीं सालगिरह पर 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' की धुन पर डांस करते हुए। 

बता दें कि श्वेता सिंह कीर्ति अपने पति विशाल सिंह और बेटे के साथ अमेरिका में रहती हैं। सुशांत के निधन के बाद वो लॉकडाउन में ही इंडिया लौट आई थीं। सुशांत केस में फिलहाल सीबीआई उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सुशांत से जुड़े कुछ और लोगों से पूछताछ चल रही है। इस केस में अब ड्रग एंगल भी सामने आ रहा है, जिसके बाद जल्द ही नारकोटिक्स डिपार्टमेंट भी पूछताछ कर सकता है। 
 
PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

कौन थी हॉरर फिल्मों की ये हीरोइन, खौफनाक रोल्स के लिए फेमस एक्ट्रेस की कैसे हुई मौत?
Hardik Pandya की एक्स वाइफ का वीडियो वायरल, Natasa Stankovic के सपोर्ट में उतरे फैंस