पापा सैफ अली खान के साथ खेती करता नजर आया तैमूर, वायरल हो रही फोटो में क्यूट दिखा करीना का बेटा

Published : Nov 07, 2020, 06:43 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 09:47 AM IST
पापा सैफ अली खान के साथ खेती करता नजर आया तैमूर, वायरल हो रही फोटो में क्यूट दिखा करीना का बेटा

सार

सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान की गिनती सबसे पॉपुलर स्टार किड में की जाती है। तैमूर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे पापा के साथ खेती करते नजर आ रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि तैमूर खेत में पानी में खड़े होकर खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। तैमूर ने इस दौरान शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहना है। वहीं सैफ ने व्हाइट पजामा और टी-शर्ट पहना है। यह फोटो पटौदी पैलेस की है जहां सैफ परिवार के साथ कुछ दिनों पहले पहुंचे थे।   

मुंबई. सैफ अली खान (saif ali khan) और करीना कपूर (kareena kapoor) का बेटा तैमूर अली खान (taimur ali khan) की गिनती सबसे पॉपुलर स्टार किड में की जाती है। तैमूर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे पापा के साथ खेती करते नजर आ रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि तैमूर खेत में पानी में खड़े होकर खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। तैमूर ने इस दौरान शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहना है। वहीं सैफ ने व्हाइट पजामा और टी-शर्ट पहना है। यह फोटो पटौदी पैलेस की है जहां सैफ परिवार के साथ कुछ दिनों पहले पहुंचे थे। 


सैफ और तैमूर की खेत में मौज-मस्ती करते ये फोटोज उनके कई फैन्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सामने आई एक फोटो में तैमूर पानी में झुककर कुछ ढूंढते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि तैमूर बड़े भैया बनने वाले और उनकी मम्मी करीना नए साल में फरवरी या मार्च में अपने बच्चे को जन्म देंगी। कुछ दिनों करीना ने तैमूर को लेकर इंटरव्यू में कई बातें शेयर की थी। उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि सभी को वही मिलता है जो वो डिजर्व करता है और जो उसकी किस्मत में होता है। ऐसा नहीं है कि तैमूर देश का सबसे बड़ा स्टार बनने वाला है। भले ही वह इस देश में सबसे ज्यादा फोटोज क्लिक किए जाने वाला बच्चा है, जो भी इसकी वजह हो। लेकिन मैं हमेशा यही चाहूंगी कि मेरा बेटा अपने पैरों पर खड़े हो और अपना नाम खुद कमाए। मैं चाहूंगी कि उसे जो बनना है वो बने फिर चाहे वो शेफ हो, पायलट या कुछ भी। 


करीना ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर अली खान की खुशी की खातिर घर पर हेलोवीन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में तैमूर के दोस्त मौजूद थे। करीना ने पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में आप देखेंगे कि तैमूर ने अपने चेहरे पर रेड पेंट लगा रखा है और एक ब्लैक आउटफिट पहना है। तैमूर के दोस्त भी हेलोवीन लुक में नजर आ रहे हैं। करीना ने भी इस पार्टी से अपनी फोटोज शेयर की हैं। इस दौरान करीना ने जो ड्रेस पहनी है उसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। करीना के साथ तैमूर के दोस्तों की मम्मी नजर आ रही हैं।


करीना प्रेग्नेंसी में अपना पूरा ख्याल रख रही है। वे अपनी डाइट से लेकर हेल्थ तक पर ध्यान दे रही है। प्रेग्नेंसी में करीना का चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ है। हालांकि, उनका वजन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कुछ ऐड शूट भी किए हैं। बता दें कि करीना नए साल में फरवरी-मार्च में बच्चे को जन्म देगी। करीना ने हाल ही में बताया था कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था। करीना ने कहा था कि उन्हें परिवार से बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं मिला। यहां तक की सैफ का रिएक्शन भी नॉर्मल था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar बनी देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, ये 2 फ़िल्में BO पर असली चुनौती!
कौन हैं 28 साल के सिंगर तलविंदर, जिनसे जुड़ रहा 5 साल बड़ी दिशा पाटनी का नाम?