
एंटरटेनमेंट डेस्क. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) औरा क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच चल रही तनातनी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर वॉर चल रहा है। एक बार फिर उर्वशी ने ऋषभ पंत पर निशाना साधा है। दरअसल, उर्वशी की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा- मैंने अपनी साइड स्टोरी नहीं बताकर तुम्हारी रेप्यूटेशन बचाई है। हालांकि, इस कैप्शन में उन्होंने कहीं भी ऋषभ पंत का नाम नहीं लिखा है, लेकिन फिर भी लोग इस पोस्ट को उन्हीं से जोड़ रहे है। उर्वशी द्वारा लिखे कैप्शन से सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है और लोग उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे है। दरअसल, दोनों के बीच यह जंग कुछ दिनों ऋषभ द्वारा की गई एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट के बाद शुरू हुई थी।
ऋषभ पंत ने ये लिखा था अपनी इंस्टा स्टोरी पर
कुछ दिनों पहले ऋषभ पंत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था- कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ अपने मजे के लिए झूठ बोलते हैं ताकि वो लाइमलाइट में बने रह सकें। दुख होता है कि लोग कैसे फेम पाने के इतने भूखे हैं। ऋषभ ने आगे लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है। फिर क्या था उर्वशी रौतेला कहां शांत रहने वाली थी। उन्होंने पलटवार करते हुए लिखा- मैं मुन्नी की तरह बदनाम नहीं हूं। छोटू भैया आपको बैट-बॉल खेलना चाहिए। उर्वशी के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा भी हुआ था। आपको बता दें कि 2019 में उर्वसी-ऋषभ को साथ देखा गया था, तभी से दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी। हालांकि, उर्वशी ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट कर दिया था कि ऋषभ के साथ उनका कोई अफेयर नहीं है। यह इत्तेफाक था कि वह उनसे एक इवेंट में मिली थी।
फ्लॉप है उर्वशी रौतेला का करियर
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से डेब्यू किया था। फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्होंने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, काबिल, हेट स्टोरी 4, पागलपंती, वर्जिन भानुप्रिया जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कुछ साउथ की फिल्मों में काम किया है, लेकिन वे अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं रही है। उनकी फिल्म दिल है ग्रे भी रिलीज के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें
कौन है और क्या करती है दीपक तिजोरी की बेटी, आखिर क्यों नहीं मिला स्टार किड का होने का फायदा ?
Sex Clip Leak होने के बाद अंजली अरोड़ा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, हॉट ड्रेस में कहर ढाती दिखीं, PHOTOS
24 साल बड़े एक्टर संग लिपलॉक कर Liger की मां ने मचाया था बवाल , इनके SEX सीन्स भी हुए वायरल
ट्रांसपेरेंट टॉप में आलिया भट्ट ने दिखाया बढ़ा पेट, पत्नी संग रोमांटिक रणबीर कपूर ने किया ऐसा इशारा
अकड़ में मारे गए आमिर खान तो अक्षय कुमार ने खेला माइंड गेम, करोड़ों में कर डाली Cuttputlli की डील
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।