कौन हैं Shadan Farooqui, जिस पर लगा है रेप और जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

Published : Jan 22, 2022, 05:53 PM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 05:55 PM IST
कौन हैं Shadan Farooqui, जिस पर लगा है रेप और जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

सार

शादान एक फेमस टिकटॉक स्टार है। इसके अलावा वो म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। फैशन ब्लॉगर में भी उनका नाम दर्ज हैं। उनपर एक महिला ने रेप और जबरन गर्भपात का आरोप लगाया है। 

मुंबई. शादान फारूकी (Shadan Farooqui) पर एक अदाकारा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने एक्टर को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है। शादान फारूकी ने अभी तक कोई फिल्म नहीं की है बावजूद एक फेमस चेहरा हैं। आइए बताते हैं कौन हैं शादान फारूकी जिन पर लगा है इतना गंभीर आरोप।

शादान एक फेमस टिकटॉक स्टार है। इसके अलावा वो म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। फैशन ब्लॉगर में भी उनका नाम दर्ज हैं। इसके अलावा वो मॉडलिंग भी करते हैं।इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।  इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 3.2 मिलियन से ज्यादा हैं जो उनके वीडियो को खूब पसंद करते हैं।

शादान की पैदाइश मुंबई में हुई है

शादान फारूकी का जन्म 10 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के बांद्रा में रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो करियर की शुरुआत 2019 में 'नजर ना लग जाए' नाम के एक गाने से की थी। इस गाने को रामजी गुलाटी ने गाया था।

टिकटॉक स्टार हैं शादान

वो अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड के डब गानों के साथ टिक टॉक पर वीडियो अपलोड करके की थी। देखते ही देखते वो टिक टॉक स्टार बन गए। बेहद ही कम उम्र में उन्होंने शोहरत हासिल कर ली। शादान के टिक-टॉक पर कुल 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स और 244 मिलियन लाइक्स थे।  हालांकि टिक टॉक बैन होने पर वो अलग-अलग एप पर वीडियो बनाते हैं।  इनका एक ग्रुप भी है जिसका नाम टीम 07 है। इसमें पांच सदस्य हैं जो मिलकर वीडियो बनाते हैं। 

शादान पर एक एक्ट्रेस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरन अबॉर्शन का आरोप लगाया है। एक्टर ने मुंबई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

और पढ़ें:

PRIYANKA CHOPRA से SHILPA SHETTY तक इन्हें पति के नाम से पहचान गंवारा नहीं, खुद बनाया अपना स्टेटस

Ritu Shivpuri Birthday: पति की लाइफ बचाने अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाली अब जी रही गुमनाम जिंदगी

प्री-मैच्योर है Priyanka Chopra की बेटी, आखिर क्यों अभी रहना पड़ेगा लाडली को अस्पताल में, जानें वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS