इस बाइक पर बैठे थे 4 लोग, स्पीड तेज थी और बातों में नहीं था कहीं और ध्यान

Published : Feb 08, 2020, 07:30 PM IST
इस बाइक पर बैठे थे 4 लोग, स्पीड तेज थी और बातों में नहीं था कहीं और ध्यान

सार

यह भीषण हादसा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। उनकी बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी थी टक्कर।

कोरबा, छत्तीसगढ़. यह एक्सीडेंट एक सबक है। इस मोटर साइकिल पर चार लोग बैठे थे। बाइक तेज स्पीड में थी। वहीं चारों बातों में इतनी मग्न थे कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी कि चारों लोग दूर जा फिंके। हादसे में तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चौथे शख्स ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम मोड़ दिया


हादसा कटघोरा से अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बाइक सवार बरपाली के समीप भालू मोड़ से गुजर रहे थे, तभी बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर वहां से भाग निकला।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Raigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने रंगोली और क्विज से दिखाया राष्ट्रप्रेम, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प