स्कूल में टीचरों ने ऐसी झाड़ी अंग्रेजी कि 12 साल की बच्ची डिप्रेशन में चली गई और फिर..

स्कूल में पढ़ाई के नाम पर सिर्फ 'नौकरी' करने वाले टीचरों के कारण 6th क्लास की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसे टीचरों के पढ़ाने का तौर-तरीका समझ नहीं आता था। अंग्रेजी और गणित उसके लिए खौफ बन गया था।

Asianet News Hindi | Published : Feb 27, 2020 6:36 AM IST

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. स्कूल में टीचरों की पढ़ाई के तरीके से परेशान होकर 6th क्लास की छात्रा डिप्रेशन में आ गई। वो इतना घबरा गई कि तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। बच्ची ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखे इस सुसाइड नोट में उसने इस बात का जिक्र किया है कि स्कूल में टीचर गणित भी अंग्रेजी में पढ़ाते हैं। वे क्लास में सिर्फ सवाल पढ़ाते हैं..बाकी घर से बनाकर लाने को कहते हैं। उससे यह नहीं हो पा रहा है।

23 फरवरी को घर से हुई थी गायब..
दीपिका मरावी कोटा थाना क्षेत्र के गांव नरौतीकापा की रहने वाली थी। दीपिका के पिता गोवर्धन ने बताया कि वो हसरत कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। 23 फरवरी की शाम 5 बजे दीपिका बिन बताए घर से गायब हो गई थी। दो दिनों तक परिजन उसे तलाशते रहे। फिर 25 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसी बीच बुधवार को दीपिका की लाश घर के पास ही तालाब में मिली।

Latest Videos

सुसाइड नोट में लिखा
दीपिका ने घर में एक चिट्ठी छोड़ी थी। इसमें उसने लिखा कि वो स्कूल की पढ़ाई से घबराई हुई है। स्कूल में सिर्फ सवाल पढ़ाते हैं। मैडम बाकी घर से बनाकर लाने को कहती हैं। वो उत्तर नहीं बना सकती। क्योंकि घर में बताने या समझाने वाला कोई नहीं है। वो क्या करे? उसे न ढूंढा जाए।

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Haryana Chunav Result : BJP की जीत के बाद क्या बोले नायब सैनी, किसे दिया क्रेडिट
'कांग्रेस के लिए लोगों ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड' Haryana Election Result के बाद PM Modi ने सुनाया
5 कारण, आखिर क्यों जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को मिली मजबूती