रातभर लोगों ने सुनीं रोने की आवाज, सुबह जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Published : Aug 17, 2019, 04:46 PM ISTUpdated : Aug 17, 2019, 06:09 PM IST
रातभर लोगों ने सुनीं रोने की आवाज, सुबह जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

सार

छत्तीसगढ़ में एक कलयुगी पोता शराब के नशे में अपनी ही दादी के लिए शैतान साबित हो गया। वो अकसर शराब पीकर घर आता था। कभी पिता से झगड़ता, तो कभी चाचा से।

जशपुर. शराब पीकर आए-दिन घर आकर कलह मचाने वाले पोते को समझाइश देना दादी के लिए जानलेवा साबित हुआ। पोते ने गुस्से में आकर दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना शुक्रवार रात की है। आरोपी रातभर दादी की लाश के पास बैठकर पछतावे में रोता रहा। कुछ गांववालों ने उसके रोने की आवाज भी सुनी, लेकिन लगा शायद झगड़ा हुआ होगा। इसलिए किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शनिवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया।

यह है पूरा मामला..
घटना बगीचा थाना क्षेत्र के घुघरी गांव की है। आरोपी रामनाथ जमीन को लेकर अकसर पिता और चाचा से विवाद करता था। शुक्रवार को भी वो शराब पीकर घर आया। आते ही उसने कलह शुरू कर दी। दादी शनियारो बाई को यह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने पोते को पहले आराम से समझाइश दी। लेकिन पोता उखड़ गया। इस पर दादी का भी पारा चढ़ गया। उन्होंने पोते को गुस्से में डांट दिया, इस पर उसने कुल्हाड़ी उठाकर दादी पर दनादन वार कर दिए। इसके बाद आरोपी रातभर दादी की लाश के पास बैठा रहा। इससे पहले उसके पिता और चाचा नाराज होकर वहां से चले गए थे।

सुबह पत्नी को फोन करके दी जानकारी
शनिवार सुबह आरोपी ने अपनी पत्नी को कॉल करके घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। हालांकि जब गांववाले सुबह आरोपी के घर पहुंचे, तो वो लाश के पास बैठकर रो रहा था। लाश कपड़े से ढकी हुई थी। लोगों को लगा कि महिला बीमार होगी। उन्होंने महिला को इलाज के लिए ले जाना चाहा। जब कपड़ा हटाया, तो खून देखकर वे शॉक्ड रह गए। तब हत्या का पता चला। गांववालों के मुताबिक, दादी की हत्या के बाद पोते को अपने किए पर पछतावा हो रहा था।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

हिम्मत हो तो ऐसी! आधा शरीर काम नहीं करता, फिर भी 52 वर्षीय वीणा देवी करती हैं डिलीवरी
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद