रात के अंधेरे में लड़कियां लेकर आते थे लड़के..एक दिन SSP की बहन और जीजा ने देख लिया...बस हंगामा हो गया

Published : Feb 24, 2020, 10:51 AM IST
रात के अंधेरे में लड़कियां लेकर आते थे लड़के..एक दिन SSP की बहन और जीजा ने देख लिया...बस हंगामा हो गया

सार

आवारागर्दी करने कॉलोनी में लड़कियां लेकर आने वाले कुछ लड़कों ने विरोध करने पर गुंडागर्दी का खुला तांडव किया। जानिए पूरा मामला...

भिलाई, छत्तीसगढ़. यह तस्वीर एसएसपी अजय यादव की बहन और जीजा की है। इन लोगों ने कॉलोनी में आवारागर्दी करने लड़कियों को लेकर आने वाले तीन लड़कों का विरोध किया था। इससे गुस्साए युवकों ने दोनों पर हमला कर दिया। एसएसपी की बहन पर हाथ उठाया और उनके जीजा की नाक तोड़ दी। पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


पूरे मोहल्ले ने किया था विरोध...
जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना शनिवार को स्मृति नगर में हुई। घायल दम्पती प्रीति यादव ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें और उनके पति नवनीत यादव पर हमला किया। वे एसएसपी अजय यादव की बहन हैं। दम्पती ग्रीन वैली कॉलोनी में रहता है। पीड़िता ने बताया कि इसी कॉलोनी में अभिषेक, विवेक और मनीष नाम के युवक भी रहते हैं। उनकी हरकतों से पूरी कॉलोनी परेशान है। वे देर रात कॉलोनी में आया-जाया करते हैं। उनके साथ लड़कियां भी आती हैं। कॉलोनीवालों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद वे गुंडागर्दी पर उतर आए।


आरोपी युवकों ने काफी देर तक कॉलोनी में हंगामा मचाया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IPS अफसर का चैट लीक, कारोबारी बोला- प्यार में फंसाकर ठग लिए 2 करोड़
कौन हैं रायपुर की DSP मैडम, जिनके इश्क में बर्बाद हो गया करोड़पति