कोरोना को लेकर कोहराम, गांव पहुंची पुलिस को महिलाओं ने लाठी लेकर खदेड़ा

Published : Aug 25, 2020, 04:31 PM IST
कोरोना को लेकर कोहराम, गांव पहुंची पुलिस को महिलाओं ने लाठी लेकर खदेड़ा

सार

जांजगीर के एक गांव से कोरोना संक्रमितों को लेने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने लाठियों से हमला कर दिया। इस गांव में 33 पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमण फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची थी। टीम मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना चाहती थी, लेकिन महिलाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। इससे महिलाएं भड़क उठीं और लाठी-पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद तहसीलदार गांव पहुंचे और लोगों को समझाया।

जांजगीर, छत्तीसगढ़. गांव में फैले कोरोना संक्रमण के बाद मरीजों को लेने पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने लाठी-पत्थर से हमला कर दिया। वे चाहती थीं कि मरीजों का गांव में ही इलाज किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसमें असमर्थता जताई थी। इसके बाद हंगामा हो गया। बता दें कि जिले के सेमरिया गांव में 33 पॉजिटिव निकलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सैम्पलिंग करने पहुंची थी। टीम मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना चाहती थी, लेकिन महिलाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। इससे महिलाएं भड़क उठीं और लाठी-पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद तहसीलदार गांव पहुंचे और लोगों को समझाया।

बड़ी मुश्किल में मानीं महिलाएं
मूलमुला क्षेत्र के सेमरिया में कोरोना संक्रमण से हड़कंप मच गया। इसके बावजूद गांव के लोग मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं भेजना चाहते थे। महिलाओं के हमले के बाद पुलिस की टीम गांव से निकल गई। रात को तहसीलदार खुद पुलिस के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने गांववालों को समझाया कि मरीजों का अस्पताल में ही बेहतर तरीके से इलाज संभव है। काफी समझाइश के बाद लोगों ने मरीजों को ले जाने दिया।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

CG Naxal Rehabilitation: कांकेर में आत्मसमर्पित नक्सली बने हुनरमंद, चौगेल कैंप से मिला रोजगार
Chhattisgarh Lakhpati Didi Yojana: बिहान योजना से बालोद में 20 हजार महिलाएं बनीं लखपति, औराटोला बना पहला लखपति ग्राम