लेडी गार्ड को हुआ सेल्समैन से प्यार, 5 साल बिना मैरिज साथ रहे, अब जो सच सामने आया, उससे प्रेमिका शॉक्ड है

जिसे वो बेइंतहा प्यार करती रही। 5 साल उसके साथ लिव इन में रही, लेकिन अब उसका सच जानकर शॉक्ड है। बिलासपुर में लिव इन में रहने वाली प्रेमिका ने अपने पार्टनर पर धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। प्रेमिका ने प्रेमी पर रेप का मामला भी दर्ज कराया है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 29, 2020 6:44 AM IST

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. जांजगीर की रहने वाली एक युवती ने अपने लिव इन पार्टनर (Live in partner) पर धोखे से दूसरी शादी करने और रेप का इल्जाम लगाया है। युवती ने बताया कि वो 5 साल तक लिव इन में रही। अब उसका प्रेमी अचानक भाग गया। मोबाइल भी ब्लॉक कर दिया। मालूम चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है। यह मामला बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया गया है।

सेल्समैन का काम करता है आरोपी
युवती ने बताया वो सुपर मार्केट में गार्ड की नौकरी करती है। इसी बीच उसका परिचय 2014 में मुंगेली निवासी पंकज बंजारा से हुआ। वो सेल्समैन है। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। दोनों लिव इन में रहने लगे। पंकज का ट्रांसफर रायपुर हो गया। तब भी वो उसके पास आकर रुकती। अब उसे मालूम चला कि पंकज ने कहीं और शादी कर ली है। हालांकि युवती 6 महीने चुप रही, लेकिन अब मामला दर्ज कराया।

फेसबुकवाली लड़की के चक्कर में ऐसा फंसा पति कि 32 लाख गंवाकर करना पड़ा सुसाइड

यह मामला पंजाब के फाजिल्का में कुछ दिन पहले सामने आया था। सोशल मीडिया (social media) पर एक महिला से फ्रेंडशिप करके उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाना 31 वर्षीय शादीशुदा शख्स की जिंदगी ले डूबा। लड़की ने रेप का केस दर्ज कराकर उसे इतना ब्लैकमेल (blackmailing) किया कि उसने सुसाइड कर लिया। लड़की ने पहले रजामंदी से उसके साथ संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेल करने लगी। लड़की ने शख्स से 32 लाख रुपए हड़प लिए थे। इसके बाद भी वो लगातार पैसे मांग रही थी। वो फोन और मैसेज करके शख्स को परेशान करने लगी थी। इसे डरकर शख्स ने अपनी जान दे दी। मृतक अमरजोत सिंह आजमवाला गांव में रहता था। अपने माता-पिता की इकलौती संतान अमरजोत के पास 17 एकड़ जमीन है। लड़की की नजर उसी पर थी।

मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

अमरजोत सिंह की पत्नी रूपिंदर कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि बठिंडा की रहने वाली नरिंदरपाल कौर लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। अमरजोत किसान था। करीब 5 साल पहले सोशल मीडिया के जरिये दोनों संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। बाद में दोनों मिलने लगे। फिर लड़की अमरजोत को परेशान करने लगी।

27 लाख में किया था राजीनामा
शिकायत में कहा गया कि लड़की ने साजिश रचकर गलत दस्तखत कराकर अमरजोत से 5 लाख रुपए ले लिए थे। फिर अवैध संबंध बनाकर 21 जून 2020 को सिविल लाइन बठिंडा में रेप का मामला दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी अमरजोत को नहीं थी। लड़की ने बहाने से अमरजोत को बठिंडा बुलाया और गिरफ्तार करवा दिया। केस वापस लेने के लिए लड़की ने 27 लाख रुपए ले लिए थे। इसे बावजूद उसके पति को 2 महीने जेल में रहना पड़ा।

और पैसों की डिमांड कर रही थी

आरोप है कि लड़की और पैसों की डिमांड कर रही थी। उसने अमरजोत को इतना परेशान कर दिया था कि उसे इलाज कराना पड़ा। अमरजोत का फाजिल्का के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लड़की अमरजोत पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान हो गया था। लड़की को पैसे देने वो कर्ज ले रहा था। आखिरकार रविवार की शाम उसने फांसी लगा ली। 

Share this article
click me!