डबल मर्डर: जब युवक को हुआ अपनी पड़ोसिन से प्यार, प्रेमिका के भाइयों को फूटी आंख नहीं सुहाई इनकी प्रेम कहानी

Published : Jul 03, 2020, 11:52 AM IST
डबल मर्डर: जब युवक को हुआ अपनी पड़ोसिन से प्यार, प्रेमिका के भाइयों को फूटी आंख नहीं सुहाई इनकी प्रेम कहानी

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेम प्रसंग के चलते हुए डबल मर्डर के तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी की बहन से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह उन्हें पसंद नहीं था। दोनों परिवारों में पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हो चुका था। 2 जून को युवक और उसका पिता तालाब पर जा रहे थे। इसी दौरान लड़की के तीनों भाइयों ने उन्हें घेरकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। आरोपी सिर्फ युवक को सबक सिखाना चाहते थे, लेकिन अपने बेटे को पिटता देख पिता बीच-बचाव करने आ पहुंचा। ऐसे में गुस्से में आरोपियों ने उसे भी मार डाला।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. यहां एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने प्रेमी और उसके पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मामला गुरुवार का है। पुलिस ने डबल मर्डर के तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों परिवारों में पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हो चुका था। 2 जून को युवक और उसका पिता तालाब पर जा रहे थे। इसी दौरान लड़की के तीनों भाइयों ने उन्हें घेरकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। आरोपी सिर्फ युवक को सबक सिखाना चाहते थे, लेकिन अपने बेटे को पिटता देख पिता बीच-बचाव करने आ पहुंचा। ऐसे में गुस्से में आरोपियों ने उसे भी मार डाला। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के किर्रा गांव का है।

बेटे को बचाने पहुंचा था पिता..
पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक सोनू का अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक दोनों के परिजनों को थी। इसे लेकर उनके बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। हालांकि कभी किसी ने सोचा नहीं थी कि नौबत यहां तक आ जाएगी। गुरुवार को सोनू तालाब पर जा रहा था। इस दौरान लड़की के भाइयों ने उसे घेर लिया। वे उसे पीटने लगे। यह देखकर सोनू के पिता सेवालाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
 


पुलिस ने प्रेमिका के तीनों भाइयों दिलीप केवट, मनोज केवट और धर्मेंद्र केवट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पिता-बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए थे। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जानकारी लगने पर पुलिस सक्रिय हुई। इस दौरान आरोपी अपने घर में ही बैठे रहे। पुलिस ने घर पर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

15 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी में भारी बारिश; महाराष्ट्र में भी अलर्ट
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट