सुहागरात की रात प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, 10 दिन बाद सामने आई भागने की असली वजह

Published : May 14, 2021, 06:53 PM ISTUpdated : May 14, 2021, 06:58 PM IST
सुहागरात की रात प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, 10 दिन बाद सामने आई भागने की असली वजह

सार

पुलिस ने दोनों को SDM कोर्ट में पेश किया। जहां भी दीपिका नेताम ने कोर्ट से कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। फिर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।  

छत्तीसगढ़। सुहागरात की रात बाथरूम जाने का बहाने कर कमरे से निकली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने 10 दिन बाद दोनों को गिरफ्तार किया तो सच्चाई आई। जिसके बाद प्रेमी युगल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। यह घटना बालोद जिले के आमाडुला गांव की है।

यह है पूरा मामला
कांकेर जिले के भैसाकन्हार गांव में रहने वाली दीपिका नेताम (22 वर्ष)  की शादी 2 मई को हुई। अगले दिन वो ससुराल आमाडुला गांव (बालोद) में आ गई। रात में अचानक दुल्हन गायब हो गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। खोजबीन में जुटे ससुराल और मायके वालों ने थकहार कर 4 मई को डौंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।

थाने में सुनाई लव स्टोरी
पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पता चला कि नवविवाहिता दीपिका नेताम अपने प्रेमी के घर है। 13 मई को दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जहां पूछताछ में लड़की ने बताया कि ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। वो अपने प्रेमी के साथ घर बसा चुकी है।

विवाहिता ने बताया कैसे प्रेमी संग भागी
पुलिस के मुताबिक दीपिका नेताम ने बताया कि ससुराल आमाडुला गांव (बालोद) में आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम हो रहा था। रात को प्लान के मुताबिक वो बाथरुम जाने के बहाने से बाहर निकलकर आई, फिर वहां पहले से मौजूद प्रेमी टकेश्वर श्वेत (23) के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के मोबाइल के माध्यम से संपर्क में थे। 

ऐसे प्रेमिका को पुलिस ने किया प्रेमी के हवाले
पुलिस ने दोनों को SDM कोर्ट में पेश किया। जहां भी दीपिका नेताम ने कोर्ट से कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। फिर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh News: बस्तर का प्रशासनिक मॉडल बना मिसाल, 611 गांवों में बड़ा बदलाव, हजारों किसानों को राहत
Chhattisgarh News: प्रगति नगर अंडरपास पर आयुक्त का बड़ा एक्शन, काम में देरी पर सख्त निर्देश