मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 14 दिन के लिए भेजा जेल, खुद CM ने दिए थे आदेश

Published : Sep 07, 2021, 05:10 PM ISTUpdated : Sep 07, 2021, 05:31 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 14 दिन के लिए भेजा जेल, खुद CM ने दिए थे आदेश

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनको आगरा से हिरासत में लिया है। बता दें कि सीएम के पिता पर तीन दिन पहले ब्रह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने में पर एफआईआर दर्ज हुई थी। 


रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनको आगरा से हिरासत में लिया है। बता दें कि सीएम के पिता पर तीन दिन पहले ब्रह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने में पर शिकायत दर्ज हुई थी। 

14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया
रायपुर पुलिस ने नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर उन्हें मंगलवार को रायपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सीधे उनको 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें 21 सितंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।  नंद कुमार के वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि  मैंने उनकी जमानत के लिए आवेदन दायर नहीं किया। क्योंकि नंद कुमार बघेल ने जमानत लेने से मना किया हुआ है।

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि सीएम के पिता नंद कुमार बघेल पर सामाजिक द्वेष पैदा करने का आरोप लगा हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्व ब्राह्मण समाज के लिए विवादित बयान दिया था। उन्होंने लखऩऊ में मीडिया के सामने कहा था कि 'अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा, ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वह भी एक दिन यहां से जाएंगे, ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें। ब्राह्मण हमें अछूत मानते हैं, हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं, गांवों में भी अभियान चलाकर उनका बायकॉट करेंगे।

यह भी पढ़ें-CM भूपेश बघेल के पिता पर दर्ज FIR, मुख्यमंत्री ने कहा-कानून से ऊपर कोई नहीं..जानिए क्या है यह मामला

सीएम ने कहा था कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे पिता ही क्यों न हों..
पिता पर मामला दर्ज होने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे अपने पिता के द्वावारा दिए बयान से गहर दुख पहुंचा है।मैं पुत्र के रूप में उनका सम्मान करता हूं। लेकिन, मुख्यमंत्री के रूप में उनकी गलती है। कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वो मेरे 86 साल के पिता ही क्यों न हों। छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान करती है। इसलिए पुलिस अपनी कार्रवाई करे।

यह भी पढ़ें- गजब चुनावी माया: शंख-मंत्रों के बीच त्रिशूल लहराती दिखीं मायावती, तस्वीरों में देखिए दीदी का नया अवतार

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल