किस्मत हो तो ऐसी: बसपन का प्यार फेम सहदेव को मिली फिल्म, जिसमें वो मुख्यमंत्री का निभाएगा रोल..जानिए कहानी

Published : Jan 15, 2022, 06:11 PM IST
किस्मत हो तो ऐसी: बसपन का प्यार फेम सहदेव को मिली फिल्म, जिसमें वो मुख्यमंत्री का निभाएगा रोल..जानिए कहानी

सार

फिल्म के मेकर्स छत्तीसगढ़ के पहले स्वर्गीय CM अजीत जोगी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें सहदेव को जोगी के बचपन का किरदार निभाने के लिए फाइनल किया है। वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं, खुद डायरेक्टर उनको एक्टिंग सिखा रहे हैं। 

रायपुर (छत्तसीगढ़). बसपन का प्यार गीत गाकर रातोंरात मशहूर होने वाले छत्तीसगढ़ के बच्चे सहदेव का हर कोई दीवाना है। लेकिन अब सहेदव की पहचान सिर्फ गीत ही नहीं, एक्टिंग से भी होने वाली है। क्योंकि उनको बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसमें वो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी पर बनने वाली बायोपिक में उनके बचपन का रोल करते नजर आएंगे।

छत्तीसगढ़ के पहले CM के बचपन का होगा किरदार
दरअसल, फिल्म के मेकर्स छत्तीसगढ़ के पहले स्वर्गीय CM अजीत जोगी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें सहदेव को जोगी के बचपन का किरदार निभाने के लिए फाइनल किया है। वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं, खुद डायरेक्टर उनको एक्टिंग सिखा रहे हैं। बहुत जल्द ही सिहदेव अपने ही राज्य के पूर्व सीएम का चाइल्ड कैरेक्टर प्ले करते नजर आएंगे। यह फिल्म अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी के कंसल्टेशन में राजश्री सिनेमा के बैनर तले बन रही है। फिल्म के निर्माता मनोज खरे, अरविंद कुर्रे हैं। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के साथ गाना रिकॉर्ड किया है।

कुछ दिन पहले हादसे ने सहदेव को हिलाकर रख दिया था
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सहदेव का एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद  जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान सहदेव के सिर पर 5 टांके लगाए गए थे। 2 घंटे तक ICU में रखा गया था। इलाज के दौरान वे करीब 5 घंटे तक बेहोश रहे थे।  फैंस लगातार सहदेव की हालत को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब वो एकदम ठीक हो गए हैं। 

एक गाने से सहदेव बना रातोंरात स्टार
बात कुछ समय पहले की जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में टीचर्स के सामने 'बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे' गाना गाता नजर आया था। सहदेव के इस वीडियो को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले शेयर किया था। देखते ही देखते यह गाना इतना हिट हुआ कि देश के लाखों घरों और लोगों के मोबाइल में सुनाई देने लगा। इस वीडियो के वायरल होने पर सिंगर बादशाह सहदेव से मिले और इस ही गाने को फिर से रिक्रिएट किया। जो आज हर कोई गुनगुनाता है।  

यह भी पढ़ें-Sahdev Dirdo Health Update: बसपन का प्यार फेम सहदेव की हालत में हो रहा सुधार, अस्पताल से सामने आई नई Photo

यह भी पढ़ें- 'बसपन का प्यार' फेम Sahdev Dirdo एक्सीडेंट के बाद अब है ठीक, सामने आकर खुद बताया कैसी है हालत

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद
रायगढ़ : ऐसा क्या हुआ? RPF जवान ने हेड कांस्टेबल दोस्त की हत्या, सिर में मारी 4 गोली