प्लेन से ट्रैक्टर में बैठने के लिए निकले यह किसान, बोले-पूरी दुनिया को दिखाना है हमारा दुख-दर्द..

Published : Jan 25, 2021, 08:48 PM IST
प्लेन से ट्रैक्टर में बैठने के लिए निकले यह किसान, बोले-पूरी दुनिया को दिखाना है हमारा दुख-दर्द..

सार

रायपुर से किसानों के कई जत्थे कुछ दिन पहले  ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के किसानों का सबसे बड़ा जत्था 7 जनवरी को तीन ट्रको और कारों से रवाना हुआ था। जिसमें किसानों के साथ-साथ छात्र भी शामिल हैं।

रायपुर (छत्तसीगढ़). देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी यानि मंगलवार को किसान ट्रैक्टर परेड निकालने वाले हैं। जिसमें शामिल होने के लिए पंजाब हरियाणा और राजस्थान के अलावा कई राज्यों किसान निकल चुके हैं। इस रैली में जाने के लिए किसानों का जज्बा देखने लायक है, जिसके लिए अन्नदाता हजार-पचास हजार नहीं बल्कि लाख रुपए तक खर्च करने के लिए तैयार है। इसी बीच छत्तसीगढ़ से कुछ किसान हवाई जहाज से ही दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

कोई हवाई जहाज तो कोई ट्रक लेकर निकला
दरअसल, रायपुर से किसानों के कई जत्थे कुछ दिन पहले  ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के किसानों का सबसे बड़ा जत्था 7 जनवरी को तीन ट्रको और कारों से रवाना हुआ था। जिसमें किसानों के साथ-साथ छात्र भी शामिल हैं। इसके अलावा किसान मजदूर महासंघ से जुड़े कई संगठनों के किसान शामिल हैं।

पांच लाख से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंच चुके दिल्ली
मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक तेजराम विद्रोही ने बताया कि दिल्ली में अब तक करीब पांच लाख से ज्यादा ट्रेक्टर पहुंच गए हैं। हर ट्रैक्टर पर कम से कम पांच लोग सवार हैं। 

पूरी दुनिया को दिखाना है किसाना का दर्द
छत्तीसगढ़ के किसानों का कहना है कि हम केंद्र सरकार को दिखा देना चाहते हैं कि देश के सभी किसान एक हैं। वह अपना असली हक लेकर रहेंगे। साथ ही पूरी दुनिया को ट्रैक्टर परेड के माध्यम से हम अपना दुख-दर्द दिखाना चाहते हैं। किस तरह से मोदी सरकार अपनी जिद ठाने हुए है। वह देश के किसानों हक मार रही है। हम कोई दिल्ली जीतने नहीं बल्कि अन्नदाता के दिल जीतने के लिए जा रहे हैं।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Green Hydrogen Mission: किसानों की आय, ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए नई पहल
Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान