छत्तीसगढ़ की रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसों ने दहलायाः 5 लोगों की गई जान

Published : Nov 07, 2022, 04:07 PM ISTUpdated : Nov 07, 2022, 04:09 PM IST
छत्तीसगढ़ की रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसों ने दहलायाः 5 लोगों की गई जान

सार

छत्तीसगढ़ में रविवार की देर रात दो दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां दोनो एक्सीडेंट के बाद 5 लोगों  की जान चली गई है। जहां एक और बाइक सवार तीन व्यक्तियों के अलावा दूसरे हादसे में कार की पेड़ से टक्कर होने के बाद दो व्यक्तियों की जान चली गई।

महासमुंद (mahasamund). छत्तीसगढ़ में रविवार की रात दो अलग अलग सड़क हादसों (road accident) की जानाकारी समाने आई। जिसमें 5 लोगों की जान जा चुकी है। घटना में लगभग सभी मृतक युवा थे जिसमें लगभग सभी 20-25 की उम्र  के बीच थे। दोनो ही हादसों में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे चेकअप के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शवों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा- कंटेनर से टकाराई बाइक
एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए पेंड्रा थाने के के पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रादत गौरेला-पैंड्रा- मरवाही जिले के कोटमी रोड में भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को वहां से नजदीक के अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया की बाइक पर तीन लोग सवार थे जो पेंड्रा की तरफ जा रहे थे। तीनों मृतकों की पहचान शुभम मानिकपुरी (22 वर्षीय) सूरज प्रजापति (23 वर्ष) और बसंत प्रजापति उर्फ चिंटू ( 26) गौरेला-महवाही निवासी के रूप में हुई है। उनकी बाइक सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। वहीं कंटेनर ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गया। 

दूसरा एक्सीडेंट- कार टकरा गई पेड़
दूसरा दर्दनाक हादसा सहासमुंद जिले में हुआ है। यहां पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दोस्त विकास साहू उर्फ छोटू (21 साल) और आर्यन मिश्रा ( 22 साल) के थे। जो कि घोडारी से ट्रेवल कर रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार अचानक से अनकंट्रोल हो गई। अनियंत्रित कार रास्ते से फिसलकर  साइड के पेड़ों से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनो पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके शवों को मॉर्चरी में रखवाया है वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़े- खुशियां सेलिब्रेट करने गए 4 दोस्तों की मौत: चारों की लाशें फेविकोल सी चिपक गईं, कटर से काटकर निकाले शव

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं
Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'