जब CM बघेल ने दिया एक लड़की का परचिय, वो 32 साल की है..रंग गोरा और विधायक है..ऐसा था लोगों का रिएक्शन

Published : Jan 17, 2021, 08:16 PM IST
जब CM बघेल ने दिया एक लड़की का परचिय, वो 32 साल की है..रंग गोरा और विधायक है..ऐसा था लोगों का रिएक्शन

सार

सीएम को मंच पर भाषण के लिए बुलाया गया तो वह कहने लगे कि मैं भी आज एक लड़की का परिचय आपको देना चाहता हूं। जो 32 साल की है, रंग गोरा और वो विधायक है, इतना सुनते ही वहां पर मौजूद हर शख्स समझ चुका था कि यह इशारा किसी तरफ हो रहा है।

महासमुंद (छत्तसीगढ़). कभी-कभी आम आदमी की ही तरह मंत्री और मुख्यमंत्री भी मंच से मजाकिया अंदाज में ऐसी बातें कह जाते हैं कि लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा था छत्तीसगढ के महासमुंद जिल में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक  परिचय सम्मेलन में पहुंचे हुए थे। जहां सीएम ने मंच पर आकर कहा कि ''मैं भी एक लड़की के बारे में बताना चाहता हूं, जो शादी करने वाली है। जिसकी उम्र 32 साल है और रंग गोरा, पहले वो जिला पंचायत स्तर की नेता थी अब विधायक बन चुकी है।''

सीएम ने इस मौके पर दिया लड़की का परिचय
दरअसल, रविवार शाम महासमुंद जिले में साहू समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत कई विधायक और स्थानीय नेता मौजूद थे। जिसका असल उद्देशय था साहू समाज के योग्य योग्य युवक-युवतियों को एक जगह लाकर शादी के लिए लोगों से परिचय करना था।

सीएम से जब लोग पूछने लगे लड़की गोत्र बता दीजिए
कार्यक्रम की शुरूआत में जब सीएम को मंच पर भाषण के लिए बुलाया गया तो वह कहने लगे कि मैं भी आज एक लड़की का परिचय आपको देना चाहता हूं। जो 32 साल की है, रंग गोरा और वो विधायक है, इतना सुनते ही वहां पर मौजूद हर शख्स समझ चुका था कि यह इशारा किसी तरफ हो रहा है। लोग हंसने लगे और तालियां बजाते हुए कहने लगी कि सीएम जी लड़की का गोत्र तो बता दीजिए। इतने में  मंच पर कसडोल से विधायक शकुंतला साहू सामने आ गईं। क्योंकि सीएम इनके ही बारे में बात कर रहे थे। 

सीएम के आशीर्वाद शादी करेंगी ये महिला विधायक
विधायक शकुंतला साहू ने सीएम की बात समाप्त होने के बाद जब माइक अपने हाथ में थामा तो कहने लगीं कि वह एक दिन शादी जरुर करेंगी। लेकिन आज वह यहां पर हैं तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आर्शीवाद से जो कि विधायक बनी हैं। मैं जब कभी शादी करूंगी तो सीएम के आशीर्वाद से ही करेंगी।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
छत्तीसगढ़ में कुपोषण पर बड़ा एक्शन, CM विष्णु देव साय ने UNICEF के साथ तय किया नया रोडमैप