छत्तीसगढ़ में BJP नेता को दर्दनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, घर से 5 किमी दूर मिली सिर कटी लाश

Published : Jun 16, 2020, 02:54 PM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 02:56 PM IST
छत्तीसगढ़ में BJP नेता को दर्दनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, घर से 5 किमी दूर मिली सिर कटी लाश

सार

 छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,जहां भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस को युवक की सिर कटी लाश जंगल से मिली।  

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,जहां भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस को युवक की सिर कटी लाश जंगल से मिली।

गांव से 5 किमी दूर मिला धड़ और सिर
दरअसल, यह खौफनाक घटना मंगलवार सुबह सुरजपुर जिले के विशालपुर के रेडी पहरी चौक के पास हुई। जहां पिछले तीन से लापता बीजेपी नेता शिवचरण काशी का खून से लथपथ धड़ और गांव से 5 किमी दूर धड़ बरामद हुआ।

हत्या के पीछे ये वजह आ रही सामने
पुलिस पूछताछ में परिजन जमीन विवाद में हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। उनका कहना है कि जब शिवचरण घर से गायब हुए थे तो कुछ देर बाद उनको गोली चलने की आवाज आई थी। जानकारी के मुताबिक, एमपी सिंगरौली के एक युवक का बीजेपी नेता के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh News: 1200 शिकायत श्रेणियां, 8000 अधिकारी... CM विष्णुदेव साय ने CM Helpline 1076 सिस्टम की ली पूरी रिपोर्ट
Chhattisgarh CM Helpline 1076: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी आपकी शिकायत, 24x7 शुरू हुई नई सेवा