ऐसा होता है प्यार: एक ही मंडप में एक दूल्हे ने 2 दुल्हनों की शादी, पढ़िए हसीना और सुंदरी की लव स्टोरी

Published : Jan 07, 2021, 07:45 PM IST
ऐसा होता है प्यार: एक ही मंडप में एक दूल्हे ने 2 दुल्हनों की शादी, पढ़िए हसीना और सुंदरी की लव स्टोरी

सार

पूरे गांववालों के रजामंदी और मौजूदगी में बकायदा गाजे बाजे और आदिवासी रीति रिवाज के साथ यह विवाह संपन्न कराया गया। जबकि हिन्दू मैरिज एक्ट में ऐसी शादी कानूनन अपराध है, पुलिस अभी इस मामले में चुप है, क्योंकि पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई फरियाद या शिकायत दर्ज नहीं मिली है। 

बस्तर (छत्तसीगढ़). इस महंगाई के दौर में जहां आम आदमी को एक ही पत्नी का खर्चा चलाना मुश्किल हो जाता है। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने एक ही मंडप ने दो महिलाओं से शादी रचा ली। वह भी दोनों युवतियों की रजामंदी से, इतना ही नहीं दोनों के घरवाले भी इसके लिए तैयार हो गए। पढ़िए अजब प्यार की गजब कहानी...

एक ही मंडप में दो दु्ल्हन के साथ लिए फेरे
दरअसल, यह दिलचस्प मामला जगदलपुर शहर से लगे टिकरा लोहंगा गांव का है। जहां चंदू मौर्य नाम के युवक ने एक ही मंडप में हसीना और सुंदरी के साथ 3 जनवरी को शादी रचाई। सोशल मीडिया में इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। सूबे का ये अनूठा विवाह अब सुर्खियों में बना हुआ है। जहां कुछ लोग युवक कि जिंदादिली की तारीफ कर रहें हैं तो कुछ महिलाओं के इस बलिदान को सलाम कर रहे हैं। 
 
दोनों लड़कियां एक ही लड़के से करती हैं प्यार
बता दें कि 19 साल की हसीना और 21 साल की सुंदरी एक ही लड़के यानि चंदू को पसंद करती थीं और चंदू भी दोनों को बराबर प्यार करता था। इसलिए एक ही मंडप में उसने दोनों दुल्हनों से एकसाथ शादी का फैसला लिया। लड़कियों ने कहा कि हमारे लिए प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है। लड़कियों के घरवाले को भी इससे कोई  ऐतराज नहीं था। हैरानी की बात ये है कि पूरा गांव इस शादी का गवाह बना।

बकायदा गाजे बाजे के साथ हुई यह शादी
पूरे गांववालों के रजामंदी और मौजूदगी में बकायदा गाजे बाजे और आदिवासी रीति रिवाज के साथ यह विवाह संपन्न कराया गया। जबकि हिन्दू मैरिज एक्ट में ऐसी शादी कानूनन अपराध है, पुलिस अभी इस मामले में चुप है, क्योंकि पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई फरियाद या शिकायत दर्ज नहीं मिली है। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 August 2026: दिल्ली से राजस्थान तक बदला मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक का अलर्ट
Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल