छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन, देर रात आया हार्ट अटैक

Published : Oct 16, 2022, 10:42 AM IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन, देर रात आया हार्ट अटैक

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का देर रात हार्ट अटैक से निधन हार्ट अटैक से हो गया। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मंडावी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के विधायक थे।

रायपुर(chhattisgarh). छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का देर रात हार्ट अटैक से निधन हार्ट अटैक से हो गया। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मंडावी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के विधायक थे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे। मनोज मंडावी 1998 में पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के दिग्गज नेता मनोज मंडावी काफी दिनों से हार्ट से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। इसके इलाज के लिए उन्हें सोमवार को चेन्नई जाना था। लेकिन जाने से पहले ही उनको रविवार की भोर में उनकी तबियत बिगड़ी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले ही थे पर अस्पताल पहुंचने से पहले मनोज मांडवी की सांसे थम गई। धमतरी के निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

3 बार विधायक रहे मनोज मंडावी 
राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने 90 के दशक में युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में की थी। उसके बाद वह मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे थे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद मांडावी ने अजीत जोगी शासन में पीडब्ल्यूडी और नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संभाला। मनोज मंडावी 3 बार के विधायक और दिग्गज कांग्रेसी नेता थे। अपने क्षेत्र में विधायक मनोज सिंह मंडावी का काफी दबदबा था। यही वजह है कि  भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से  लगातार दूसरी बार मनोज सिंह मंडावी विधायक बने। उनके निधन के बाद से पूरे भानुप्रतापपुर में  मातम छाया हुआ है।

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

CCTNS Review Meeting: छत्तीसगढ़ में डिजिटल न्याय व्यवस्था पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा एक्शन, E-FIR से E-Forensic तक सिस्टम होगा हाईटेक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल