जंगली हाथी ने किया दंपति पर हमला, पति की मौत, पत्नी बाल-बाल बची

Published : Jan 25, 2020, 04:34 PM ISTUpdated : Jan 25, 2020, 04:39 PM IST
जंगली हाथी ने किया दंपति पर हमला, पति की मौत, पत्नी बाल-बाल बची

सार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी ने वृद्ध दंपति पर हमला कर दिया और इस हमले में पति की मौत हो गई है।

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी ने वृद्ध दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौत हो गई है। जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जशपुर वन मंडल के अंतर्गत तपकरा वन परिक्षेत्र में सागजोर गांव के समीप जंगली हाथी ने एक दंपति पर हमला कर दिया।

इस हमले में आनंद प्रकाश (55) की मौके पर ही मौत हो गई है। हाथी के हमले के दौरान आनंद की पत्नी बाल-बाल बच गई।

अपने बीमार पति को ले जा रही थी अस्पताल

अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने बीमार पति आनंद प्रकाश तिग्गा को अस्पताल ले जाने के लिए सड़क किनारे बस की प्रतीक्षा कर रही थी। इस दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने दंपति पर हमला कर दिया। हाथी ने आनंद प्रकाश को कुचल दिया। वहीं उनकी पत्नी ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 हाथियों के दल से बिछड़कर यह हाथी काफी आक्रामक हो गया है। इस हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। लेकिन आज तड़के यह अचानक समीप के जंगल से निकलकर मुख्य सड़क पर आ गया था।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्कालीन आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Raigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने रंगोली और क्विज से दिखाया राष्ट्रप्रेम, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प