गश्ती दल पर नक्सलियों ने किया हमला, जवाबी कार्रवाई में 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Published : Nov 26, 2020, 11:58 AM IST
गश्ती दल पर नक्सलियों ने किया हमला, जवाबी कार्रवाई में 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार तड़के पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में दरभा के जंगलों में तब हुई, जब पुलिस के जवान गश्त पर निकले थे। नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में यह नक्सली मारा गया।

बीजापुर, छत्तीसगढ़. यहां गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में दरभा के जंगलों में तब हुई, जब पुलिस के जवान गश्त पर निकले थे। नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में यह नक्सली मारा गया। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार और अन्य सामान जब्त किया है।  मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए एसपी कमल लोचन कश्यप ने बताया कि मारा गया नक्सली नक्सली ASI कोरसा नगैया और एक रेंजर की हत्या में शामिल था।

जानें पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के जवान रूटीन गश्त पर निकले थे। तभी जंगलों में छुपकर बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे चली। जब गोलीबारी बंद हुई, तो पुलिस ने सर्चिंग की। वहां से एक नक्सली का शव मिला। इसकी पहचान एक लाख रुपए के इनामी जनमिलिशिया कमांडर संतोष पोडियाम के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस को एक राइफल, पिट्ठू बैग, नक्सल सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई संयुक्त रूप से जिला पुलिस बल और DRG जवानों ने की। 


यह भी पढ़ें

लड़कियों को पहले फ्री में देता ड्रग्स,आदी होने पर बना देता सेक्स वर्कर, गर्लफ्रेंड के फ्लैट से सरगना अरेस्ट

फ्रांस के विरोध में सभा के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले कांग्रेस MLA मसूद ने नहीं किया सरेंडर

यूपी के बाद MP में भी लव जिहादियों की खैर नहीं, 10 साल होगी सजा, धर्म गुरु भी जाएंगे 5 साल के लिए अंदर

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी