स्कूलों में भी बच्चियां नहीं है सुरक्षित, विद्यालय का प्रिंसिपल ही फैल करने की धमकी करता था ये घटिया काम

Published : Oct 08, 2022, 07:45 PM ISTUpdated : Oct 08, 2022, 07:47 PM IST
स्कूलों में भी बच्चियां नहीं है सुरक्षित, विद्यालय का प्रिंसिपल ही फैल करने की धमकी करता था ये घटिया काम

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले मे एक निजी स्कूल का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां के प्रिंसिपल को स्कूल की ही छात्राओं के साथ रेप करने की वारदात के कारण अरेस्ट किया गया है। कई पीड़ित बच्चियों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक स्कूल प्रिंसिपल के द्वारा शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मामला शांति नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल का है, जहां के प्रिंसिपल आनंद कुमार के ऊपर विद्यालय की लड़कियों ने रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िताओं की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि वह कई महीनों से इस तरह की घटिया वारदात को अंजाम देता आ रहा है। पुलिस अब उसको जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 

फैल करने की धमकी देकर करता था गंदी हरकते
मामले में पुलिस थाने  में रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल आनंद कुमार कई महीनों से वह हमारे साथ अपने केबिन में अश्लील हरकते  करता था। इसके साथ ही आपत्तिजनक बाते भी आरोपी वहां आने वाली छात्राओं के साथ  करता था। पीड़िताओं ने आगे बताया कि वे लोग लोकलाज के डर और फेल करने की धमकी के बीच छात्राएं प्रिंसिपल की गलत हरकतों को बर्दाश्त करती आ रही थी। लेकिन जब ये हरकते बर्दाश्त से बाहर हो गई तो आज यानि शनिवार को दिन छात्राओं ने अपने परिजनों से प्रिंसिपल की सारी हरकते जाकर बता दी। बेटियों के मुंह से आरोपी की घटिया हरकते सुनने के बाद उन लोगों का खून खौल गया इसके बाद करीब आधा दर्जन पीड़ित स्कूली छात्राओं के साथ सुपेला थाना पहुंच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

छात्रों में आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
मामले में जांच करने वाली सुपोल थाना पुलिस ने बताया कि एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल के ऊपर करीब आधा दर्जन छात्राओं ने रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाली सभी पीड़िताएं, जो कक्षा 10 से 12 की है। मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया।  वहीं घटना के बारे में स्कूल में पढ़ने वाले स्टुडेंट के बीच आक्रोश की लहर दौड़ गई है। 

यह भी पढ़े- मदरसा शिक्षक की शर्मनाक हरकत, पहले मासूम से की दरिंदगी, शिकायत करने पर बेटों ने पीड़ित परिवार को पीटा

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Raigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने रंगोली और क्विज से दिखाया राष्ट्रप्रेम, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प