फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी तक पहुंची बात तो हो गई अनबन, प्रेमी के खिलाफ दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

राजधानी रायपुर की रहने वाली एक युवती को अपने फेसबुक फ्रेंड से प्यार हो गया। दोनों ने चैटिंग के दौरान ही एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी का ली। बात शादी तक भी पहुंच  गई। इसी बीच दोनों के बीच मुलाकातें हुईं तो उनके बीच फिजिकल रिलेशन भी बन गए।

Ujjwal Singh | Published : Oct 15, 2022 10:46 AM IST

रायपुर( Chhattisgarh). राजधानी रायपुर की रहने वाली एक युवती को अपने फेसबुक फ्रेंड से प्यार हो गया। दोनों ने चैटिंग के दौरान ही एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी का ली। बात शादी तक भी पहुंच  गई। इसी बीच दोनों के बीच मुलाकातें हुईं तो उनके बीच फिजिकल रिलेशन भी बन गए। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमी शादी से मुकर गया और अब मामला थाने पहुंच गया। अब प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

रायपुर के टिकरापाड़ा थाना प्रभारी अमित बेरिया के मुताबिक दुर्ग जिले की रहने वाली युवती रायपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। तकरीबन 5 साल पहले उससे फेसबुक पर एक युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो उसने स्वीकार कर लिया। युवक भी रायपुर में एक निजी कंपनी का कर्मचारी है। धीरे-धीरे दोनों में चैटिंग शुरू हो गई। दोनों देर रात तक चैटिंग करते थे। युवक ने लड़की को प्रपोज कर दिया। धीरे-धीरे उनकी मुलाकात भी होने लगी। 

Latest Videos

शादी तक पहुंची बात तो हो गई अनबन 
लड़की भी युवक से प्रेम करने लगी और दोनों अक्‍सर साथ समय बिताने लगे। कुछ माह पहले दोनों के बीच विवाह की बात को लेकर अनबन हो गई। युवती शादी का दबाव बना रही थी वहीं युवक मना कर रहा था। युवक पर आरोप है कि वह इस प्रेम कहानी के दौरान युवती के कई बार शारिरिक संबंध बना चुका है। दोनों का ब्रेकअप भी हो चुका था। 

युवती ने दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस 
ब्रेकअप के बाद दोनों ने कुछ दिनों तक बात नहीं की लेकिन दोनों में फिर से दोस्‍ती हो गई। आरोप है कि इस दौरान रायपुर के एक होटल में युवक ने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाये। लेकिन शादी की बात आते ही युवक ने फिर से शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमी के धोखे से परेशान युवती बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं कर रही थी। लेकिन प्रेमी द्वारा शादी के लिए न मानने पर उसने परेशान होकर दुर्ग पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद उसने थाने में आरोप‍ित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया।

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev