छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक नाबालिग समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

Published : Feb 11, 2020, 12:41 PM IST
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक नाबालिग समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक नाबालिग समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक नाबालिग समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गोपनीय सूचना के आधार पर जिला आरक्षित गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने चिकपाल, बड़ेगादम तेलम, टेटम गांव में सोमवार को तलाशी अभियान चलाया था।

टेटम गांव के निकट पांच संदिग्धों को पकड़ा गया

अधिकारी ने बताया कि टेटम गांव के निकट पांच संदिग्धों को पकड़ा गया। वे भागने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पहचान राहुल मकराम (22), बामन मकराम (19), मंगल माडवी (20) और मंगू माडवी (40) के रूप में की गई। एक संदिग्ध नाबालिग है। ये सभी जनमिलिशिया के सक्रिय सदस्य हैं।

पकड़े गए नक्सली हाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान नक्सली टेटम गांव के निकट 31 जनवरी को हुए आईईडी विस्फोट में कथित तौर पर शामिल थे। उस विस्फोट में एक पुलिस जवान घायल हो गया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार