7 दिन बाद होनी थी युवती के सगाई, 15 फिट ऊंचे पेड़ से लटका मिला शव, टपक रहा था खून

Published : Jan 15, 2023, 04:10 PM IST
7 दिन बाद होनी थी युवती के सगाई, 15 फिट ऊंचे पेड़ से लटका मिला शव, टपक रहा था खून

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। उसके हाथ पर भी ब्लेड से काटने के निशान मिले हैं।

बालोद(Chhattisgarh). छत्तीसगढ़ के बालोद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। उसके हाथ पर भी ब्लेड से काटने के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या या खुदकुशी को लेकर मामला उलझ गया है। युवती की अगले सप्ताह सगाई थी। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम जुंगेरा निवासी थानेश्वरी (23) पुत्री शिवलाल महला का शव रविवार को गांव के ही जंगल में 15 फीट ऊंचे पेड़ से लटका मिला है। सुबह जब स्थानीय ग्रामीण उधर लकड़ी लेने के लिए पहुंचे तो पेड़ से शव लटका देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह बाद ही थानेश्वरी की सगाई थी। शव के हाथ में ब्लेड से काटने के निशान भी थे, ऐसे में हत्या या आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझ कर रह गई है।  

प्रेम संबंध में आत्महत्या के लगाए जा रहे कयास 
पुलिस परिजनों के साथ ही अन्य ग्रामीणों का बयान लेने में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि जिस तरह से शव के हाथ पर ब्लेड से काटने का निशान था ऐसे में ये लग रहा है कि ये आत्महत्या है। एक हफ्ते बाद ही मृतका की सगाई होने वाली थी इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये घटना प्रेम प्रसंग के चलते हो सकती है, फिलहाल अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों  से भी जानकारी ली जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 
पुलिस के मुताबिक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। उसके बाद जांच की दिशा तय होगी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि शादी का माहौल होने के कारण परिवार में मौत से मातम पसरा हुआ है। ऐसे में ज्यादा पूछताछ भी नहीं हो पा रही है। उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें...

शराब के लती बाप ने किया जमीन का सौदा, नाराज बेटे ने कर दी पिता की हत्या- ऐसे हुआ खुलासा

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल