धार्मिक कार्यक्रम के दौरान फूटा हैलोजन बल्ब, 200 ग्रामीणों की आंखों में तकलीफ

Published : Dec 28, 2019, 08:29 PM IST
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान फूटा हैलोजन बल्ब, 200 ग्रामीणों की आंखों में तकलीफ

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हैलोजन बल्ब फूटने और तेज रौशनी से लगभग 200 ग्रामीणों की आंखें प्रभावित हुई हैं

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हैलोजन बल्ब फूटने और तेज रौशनी से लगभग 200 ग्रामीणों की आंखें प्रभावित हुई हैं। 30 ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलासपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रमोद महाजन ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के सीपत क्षेत्र के देवरी पंधी गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान हैलोजन बल्ब फूटने और तेज रौशनी के कारण 183 ग्रामीणों को आंखों में तकलीफ का सामना करना पड़ा। इनमें से 30 ग्रामीणों को बिलासपुर शहर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाजन ने बताया कि देवरी-पंधी गांव में नौवधा (नौ दिवसीय) रामायण का पाठ और भजन-कीर्तन आदि का कार्यक्रम चल रहा है। गुरूवार को रात करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर लगा हैलोजन बल्ब अचानक फूट गया। इसके तत्काल बाद वहां मौजूद लगभग 200 ग्रामीणों ने आँखों में खुजली और जलन की शिकायत की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य महकमे को सुबह घटना की सूचना मिली, तब बिलासपुर से चिकित्सकों का एक दल मौके पर रवाना किया गया। गांव में शिविर लगाकर प्रभावित लोगों का इलाज किया गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश