मर्डर मिस्ट्री: दोस्त के साथ अचानक घर पहुंची पत्नी...शॉक्ड रह गया पति और फिर...

Published : Dec 12, 2020, 05:41 PM IST
मर्डर मिस्ट्री: दोस्त के साथ अचानक घर पहुंची पत्नी...शॉक्ड रह गया पति और फिर...

सार

रायपुर की सरोना स्थित कॉलोनी में 2 दिन पहले हुए एक शख्स के मर्डर में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसकी हत्या पत्नी और उसके दोस्त ने मिलकर की थी। दम्पती के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। घटनावाले दिन पत्नी दोस्त के साथ घर पहुंची थी। यहां दोनों में झगड़ा हुआ, तो पति ने पत्नी को मारने हाथ उठा लिया। इसी बीच-बचाव में उसे धक्का लगा और सिर दीवार से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई।  

 


रायपुर, छत्तीसगढ़. सरोना स्थित BSUP कॉलोनी में 2 दिन पहले हुए हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को अरेस्ट किया है। हत्या पत्नी और उसके दोस्त ने मिलकर की थी। दम्पती के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। घटनावाले दिन पत्नी दोस्त के साथ घर पहुंची थी। यहां दोनों में झगड़ा हुआ, तो पति ने पत्नी को मारने हाथ उठा लिया। इसी बीच-बचाव में उसे धक्का लगा और सिर दीवार से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या को बाद पत्नी रीवा(मप्र) भाग गई थी। उसका दोस्त अभी फरार है।

रीवा से भतीजी को कॉल करके दी थी यह जानकारी...
मृतक विनय चंद्र शुक्ला की पत्नी कंचन ने रीवा से अपनी भतीजी को कॉल करके बताया था कि विनय अपने कमरे में बेहोश पड़े हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो विनय की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को रीवा से कंचन को रायपुर बुलाया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मृतक की भतीजी हर्षिता ने पुलिस को बताया था कि विनय और कंचन के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। इसलिए वो दोनों साथ नहीं रहते थे। कंचन रीवा में रहती थी। 

8 दिसंबर को कंचन अपने दोस्त हरिओम कुशवाह के साथ रीवा पहुंची और विनय से मिलने आई। यहां पैसों और गहनों को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस पर विनय ने कंचन का गला पकड़ लिया। इस पर कंचन ने उसे धक्का दिया, तो वो खाट से टकराकर चोटिल हो गया। इससे पहले कि वो दुबारा कंचन पर हमला करता कंचन और हरिओम ने मिलकर उसका सिर दीवार से दे मारा। विनय बेहोश होकर गिर पड़ा। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

10 दिसंबर को कंचन ने खुद विनय की भतीजी हर्षिता को फोन करके बताया कि विनय घर में बेहोश पड़े हैं।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IPS अफसर का चैट लीक, कारोबारी बोला- प्यार में फंसाकर ठग लिए 2 करोड़
कौन हैं रायपुर की DSP मैडम, जिनके इश्क में बर्बाद हो गया करोड़पति