फॉर्म हाउस में चल रही थी बर्थ-डे पार्टी, बाहर पहरा दे रहा था युवक, गांववालों ने लड़की पर निकाला गुस्सा

Published : Aug 19, 2020, 02:29 PM ISTUpdated : Aug 19, 2020, 02:34 PM IST
फॉर्म हाउस में चल रही थी बर्थ-डे पार्टी, बाहर पहरा दे रहा था युवक, गांववालों ने लड़की पर निकाला गुस्सा

सार

एक बिजनेसमैन युवक की पार्टी में युवती के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिजनेसमैन का दोस्त एक युवती को लेकर पार्टी में ले गया था। आरोप है कि दोनों ने युवती से रेप किया। जब बिजनेसमैन युवती के साथ फार्म हादस के अंदर था, तब दूसरा आरोपी बाहर ताला डालकर पहरा दे रहा था। तभी वहां गांववाले जा पहुंचे। गांववालों ने युवक को पकड़कर खूब पीटा। इस बीच गांव के कुछ युवक फार्म हाउस में घुस गए। इन्होंने लड़की पर गुस्सा निकालकर उसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने पर गांव के करीब 20 लोगों पर भी मामला दर्ज किया है।

जशपुर, छत्तीगढ़. एक बिजनेसमैन युवक की पार्टी में युवती के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिजनेसमैन का दोस्त युवती को पार्टी में लेकर गया था। आरोप है कि दोनों ने युवती से रेप किया। जब बिजनेसमैन युवती के साथ फार्म हादस के अंदर था, तब दूसरा आरोपी बाहर ताला डालकर पहरा दे रहा था। तभी वहां गांववाले जा पहुंचे। गांववालों ने युवक को पकड़कर खूब पीटा। इस बीच गांव के कुछ युवक फार्म हाउस में घुस गए। इन्होंने लड़की पर गुस्सा निकालकर उसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने पर गांव के करीब 20 लोगों पर भी मामला दर्ज किया है।

गांववालों को भनक लगी थी फार्म हाउस में कुछ गड़बड़ है...
पुलिस के अनुसार कुनकुरी के बिजनेसमैन दिनेश जैन का बर्ड डे था। उन्होंने कुनकुरी से करीब 7 किमी दूर अपने फार्म हाउस में एक पार्टी दी। इस पार्टी में उनका दोस्त दीपक(जिसकी तस्वीर है) एक युवती को लेकर पहुंचा। आरोप है कि यहां दोनों ने युवती से रेप किया। जब दिनेश और युवती फार्म हादस के अंदर थे, तब दीपक बाहर ताला डालकर पहरेदारी कर रहा था। लेकिन गांववालों का इसकी भनक लग चुकी थी। बड़ी गांव के 15-20 लोग फॉर्म हाउस पहुंच गए। यह देखकर पहरा दे रहा दीपक भागने लगा। लेकिन गांववालों ने उसे पकड़ लिया और खूब पीटा। इस बीच गांव के कुछ युवक फार्म हाउस में घुस गए और लड़की पर गुस्सा निकालते हुए उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी और युवती को अपने साथ थाने ले आई। युवती ने बताया कि वो दिनेश जैन को करीब सालभर से जानती है। वो काम दिलाने के बहाने लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। बताते हैं युवती कई बार फॉर्म हाउस आ चुकी थी। इसकी खबर गांववालों को लग चुकी थी। वे मौके की तलाश में थे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Green Hydrogen Mission: किसानों की आय, ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए नई पहल
Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान