छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक जारीः माइनिंग में लगी गाड़ियों को किया आग के हवाले, जंगल में हुए फरार

Published : Oct 17, 2022, 01:16 PM ISTUpdated : Oct 17, 2022, 01:37 PM IST
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक जारीः माइनिंग में लगी गाड़ियों को किया आग के हवाले, जंगल में हुए फरार

सार

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की समस्या से लगातार जूझ रहा है। वे लोग प्रदेश के विकास में लगातार रूकावट पैदा करते रहते है। ताजा मामला में माओवादियों ने  खनन काम में उपयोग में लाने वाले वाहनों को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि काई जनहानि नहीं हुई।

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा वारदात को अंजाम देना सामने आया है। जहां आरोपी फिर से प्रदेश के विकास में बाधा बनकर सामने आए है। दरअसल नक्सलवादियों ने खदान के वर्क में लगी 4 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। जब तक घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तब तक आरोपी वहां से जंगल की ओर फरार हो गए थे। वारदात सोमवार की सुबह हुई है। मौके पर पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। मामला सिकसोद थाना का है। 

वाहन को किया आग के हवाले
घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माओवादियों के चार आरोपियों के ग्रुप ने सिकसोद थाना क्षेत्र में प्रायवेट फर्म की चारगांव आयरन ऑक्साइड की माइन के पास यह वारदात सोमवार की सुबह हुई है। वहां आरोपियों ने दो ट्रकों समेत एक यूटिलिटी वाहनों (SUV)को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में सिर्फ खदान के काम में लगे वाहनों को नुकसान पहुंचाया है, किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर मौके पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं पुलिस को सुरक्षागार्ड और नक्सलवादियों के बीच फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है। वाहनों को जलाने के साथ ही नक्सलियों ने निर्माण कार्य न करने की चेतावनी भी दी है। इसके बाद से क्षेत्र में फिर डर का माहौल बन गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वाहनों को आग लगाने के बाद वहां से जंगल की ओर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने एक टीम को मौके पर पहुंचाया और दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। घटनास्थल पर असला और बारूद मिला है। यह नक्सलियों द्वारा माइनिंग के क्षेत्र में जुड़े वाहनों को जलाने का पहला मामला नहीं है। यहां पहले भी गाड़ी को जलाने के मामले आ चुके है।

यह भी पढ़े- नक्सलियों ने आदिवासी समुदाय के दो लोगों को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी का आरोप लगा की हत्या

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bastar Dussehra Exhibition: कांटों का झूला, 150 कारीगर और विशाल रथ, राष्ट्रपति मुर्मु ने की लोक संस्कृति की सराहना
Indian Railways: 79 साल बाद इस सुदूर इलाके में पहुंची ट्रेन, 1628 करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा