छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण हादसा: 7 लोगों की मौके पर मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Published : Sep 12, 2022, 08:39 AM ISTUpdated : Sep 12, 2022, 09:28 AM IST
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण हादसा:  7 लोगों की मौके पर मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर वाहन से आकर टकरा गई जिस कारण से ये हादसा हुआ है। 

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कोरबा ज़िले के मडई घाट के पास एक बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा गई। जिस कारण से हादसा हुआ। मामले की जानकारी देते हुए कोरबा एसपी संतोष सिंह ने बता कि घटना सुबह करीब 4 बजे कि है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

 

 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 7 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन एक्टिव हो गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जी रही है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई है। नेशनल हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बांगों थाने को सूचना दी, जिसके बाद बांगों पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में मरने वालों में एक टीचर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि सरगुजा जिले के सीतापुर हायर सेकेंडरी स्कूल की टीचर उषा निराला और उनके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है।  

रेणुकूट जा रही थी बस
रॉयल्स ट्रांसपोर्ट की एक लग्जरी बस रायपुर से रेणुकूट के लिए देर रात रवाना हुई थी। बस करीब 4 बजे जैसे ही कोरबा जिले के पौड़ी उपरेड़ा में नेशनल हाईवे-130 पर पहुंची उसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें-  21 साल बाद इस आदमी ने कटवाई अपनी दाढ़ी, संकल्प ऐसा लिया था कि पूरा होने पर झूम उठा पूरा प्रदेश

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार