शराब के लती बाप ने किया जमीन का सौदा, नाराज बेटे ने कर दी पिता की हत्या- ऐसे हुआ खुलासा

Published : Jan 15, 2023, 03:52 PM IST
शराब के लती बाप ने किया जमीन का सौदा, नाराज बेटे ने कर दी पिता की हत्या- ऐसे हुआ खुलासा

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल बेटा नशे ले लती बाप द्वारा जमीनें बेचने से नाराज चल रहा था।

दुर्ग(Chhattisgarh). छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल बेटा नशे ले लती बाप द्वारा जमीनें बेचने से नाराज चल रहा था। यही नहीं हत्या के बाद बेटे ने पिता के शव को चुपचाप ले जाकर दफना दिया और घर में आकर सो गया। लेकिन पुलिस ने बेहद चालाकी से पूरे मामले की जांच करते हुए खुलासा कर दिया है।

मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग के बोरी थाना इलाके के परसदा खुर्द गांव का है। यहां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पिता के हत्यारे बेटे सूरज पटेल (21) ने पुलिस को बताया कि वह बीते 15 वर्षों से अपने पिता पवन पटेल (45) अलग रह रहा है। शराब और गांजा पीने की लत को पूरा करने के लिए उसके पिता ने उनकी 8 एकड़ पैतृक जमीन बेच दी। अब करीब ढाई एकड़ जमीन ही बची है। पिता उस जमीन को भी बेचना चाहता था। बेटा ने पिता को जमीन बेचने से मना किया तो विवाद हो गया।  

गुस्से में आकर कर दी पिता की हत्या 
बेटे सूरज पटेल ने पुलिस को बताया कि विवाद में गुस्से में आकर उसने पिता को घर की छत से धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया। इससे पिता बेहोश हो गया। बेसुध हालत में पिता को वह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर बाड़ी में ले गया। यहां उसने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और गढ्ढा खोदकर शव को बाड़ी में ही गाड़ दिया। किसी को इसकी खबर न लगाए इसके लिए वह चुपचाप घर जाकर सो गया। 

दोनों ने एक साथ पी थी शराब 
बोरी थाना प्रभारी एम्ब्रोश कुजूर ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। गुरुवार को बेटा सूरज अपने पिता के घर बिरेझर गया था। वहां पर पिता ने बेटे से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। इस पर बेटा पिता को लेकर ननकट्ठी शराब भट्ठी गया। यहां से शराब खरीदी और फिर दोनों सूरज के मामा के घर परसदा आ गए। देर रात तक मामा की बाड़ी में बने मकान की छत पर दोनों ने शराब पी। यहां पिता ने शराब पीने के बाद बेटे से विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

ऐसे हुआ खुलासा 
सूरज के मामा की गाड़ी में लगे खून को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि मामा रामकुमार अपनी बाड़ी में लगे टमाटर में पानी डालने गया था। यहां उसने अपनी बाइक पर खून लगा देखा। बाइक अक्सर उसका आरोपी भांजा सूरज ही चलाता था। भांजे से गाड़ी पर खून के निशान को लेकर पूछताछ की। जब भांजे ने सच नहीं बताया तो उसने थाने पहुंच जानाकारी दी। जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़ें...

कई बार कहने के बाद भी बाइक में आई खराबी को डीलर ने नहीं किया दूर, नाराज युवक ने एजेंसी के सामने फूंक दी गाड़ी

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल