SDM मैडम ने पूर्व सैनिक को यूं किया क्वारेंटाइन, तो गुस्सा हो गई पत्नी बोली-मैं धरने पर बैठूंगी

यह हैं मुंगेली जिले के लोरमी की SDM रुचि शर्मा। वैसे तो ये लेडी अफसर अपनी कार्यशैली के चलते हमेशा जनता में प्रशंसा बंटोरती रही हैं, लेकिन इस बार एक पूर्व सैनिक को क्वारेंटाइन करने पर विवादों में घिर गईं। आरोप है कि इन्होंने डंडे फटकारकर उसे क्वारेंटाइन किया। इससे पूर्व सैनिक की पत्नी नाराज हो गई है। उसने SDM के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। हालांकि SDM का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। हां, पूर्व सैनिक क्वारेंटाइन होने से मना कर रहा था।

Asianet News Hindi | Published : May 11, 2020 6:26 AM IST


मुंगली, छत्तीसगढ़. इस तस्वीर में जो शख्स क्वारेंटाइन दिखाई दे रहा है, वो एसडीएम मैडम से नाराज है। उसका आरोप है कि मैडम ने उसे डंडे मारकर क्वारेंटाइन किया। हालांकि मैडम ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। यह हैं मुंगेली जिले के लोरमी की SDM रुचि शर्मा। वैसे तो ये लेडी अफसर अपनी कार्यशैली के चलते हमेशा जनता में प्रशंसा बंटोरती रही हैं, लेकिन इस बार एक पूर्व सैनिक को क्वारेंटाइन करने पर विवादों में घिर गईं। अपने पति का पक्ष लेते हुए पूर्व सैनिक की पत्नी नाराज हो गई है। उसने SDM के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

पत्नी ने कहा, सरपंच को बताकर 14 दिनों से होम आइसोलेशन में थे उसके पति...
मामा डिंडोली गांव से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि यह पूर्व सैनिक अपने घर पर था, तभी एसडीएम पहुंची और उसे क्वारेंटाइन सेंटर चलने को कहा। जब उसने जाने से मना किया, तो एसडीएम ने उसे डंडे मारे। फिर जबर्दस्ती ले गईं। इसके बाद पूर्व सैनिक की पत्नी ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उसने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि अगर एसडीएम की खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वो धरना-प्रदर्शन करेगी।

बताते हैं कि पूर्व सैनिक गोविंद राम साहू बंगाल के सिलीगुड़ी में पोस्टेड थे। 31 मार्च रिटायरमेंट के बाद वे नासिक पहुंचे। वहां महीनेभर क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के बाद गांव लौटे थे। यहां उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद सरपंच को भी बताकर 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में चले गए थे। गोविंद ने एसडीएम की कार्रवाई से मायूस होकर कहा कि वे 16 सालों की देशसेवा के बाद घर लौटे थे। यहां उन्हें इनाम के बजाय अपमान सहना पड़ा। उनकी पत्नी चंद्रमणी ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत कमिश्नर से करेंगी। अगर मामले का दबाया गया, तो वे अपने बेटे के साथ धरने पर बैठ जाएंगी।

Share this article
click me!