जेल में बंद इस शख्स ने जीता सरपंच का चुनाव, पत्नी की आत्महत्या मामले में काट रहा है सजा

Published : Feb 04, 2020, 07:47 PM IST
जेल में बंद इस शख्स ने जीता सरपंच का चुनाव, पत्नी की आत्महत्या मामले में काट रहा है सजा

सार

छत्तीसगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति केंद्रीय जेल में बंद होने के बाद भी सरपंच का चुनाव जीता है। वह पत्नी की आत्महत्या के आरोप में सजा काट रहा है।

रायपुर. अक्सर सुना है कि किसी नेता ने जेल में बंद होने के बाद भी सांसद या विधायक का चुनाव जीत लिया। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां एक व्यक्ति  केंद्रीय जेल में बंद होने के बाद भी सरपंच का चुनाव जीता है। उनको 1540 मतो में से 799 मत मिले और 271 मतों से यह जीत हासिल की। 

प्रदेश में पहली बार इस तरह से कोई जीता है चुनाव
दरअसल, हम बात कर रहे हैं रायपुर जिला केंद्रीय कारावास में विचाराधीन बंदी नरेंद्र यादव की। जिन्होंने जेल में रहकर सद्दू गांव के सरपंच का चुनाव जीता है। बता दें कि उनके सामने चुनावी मैदान में 5 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। लेकिन आखिर में उनके पंचायत के लोगों ने उनको ही सरपंच बनाया है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में पहली बार किसी की इस तरह ऐसी जीत हासिल हुई है।

पत्नी की आत्महत्या के मामले में मिली है सजा
नरेंद्र की पत्नी ने करीब एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। महिला के मायके वालों ने युवक के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके आरोप में वह रायपुर जेल में बंद है। हालांकि अभी उनका यह प्रकरण ADG सुरेश जून की कोर्ट में है, जिसकी सुनवाई होनी है। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव