शादी पक्की करके घर लौट रहे थे युवक, रास्ते में नक्सलियों ने मारकर लाशों पर चिपका दिया पर्चा

Published : Sep 04, 2020, 03:15 PM IST
शादी पक्की करके घर लौट रहे थे युवक, रास्ते में नक्सलियों ने मारकर लाशों पर चिपका दिया पर्चा

सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी। नक्सली उन्हें गोपनीय सैनिक मान रहे थे। नक्सलियों ने लाशों पर एक पर्चा भी लगाया। इसमें दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव को इसके लिए जिम्मेदार माना। मृतक अपने परिजनों के साथ एक रिश्ता तय करके लौट रहे थे। मृतकों में से एक की शादी पक्की हुई थी।

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़. नक्सलियों ने एक बार फिर दो निर्दोषों को मार दिया। घटना शुक्रवार सुबह किरंदुल थाना क्षेत्र के तोकापारा में हुई। नक्सलियों ने जिन दो युवकों की हत्या की, उन्हें वे गोपनीय पुलिसवाला मान रहे थे। मृतक अपने परिवार के साथ कहीं रिश्ता तय करने गए थे। वहां से लौटने पर जैसे ही गांव के करीब पहुंचे, नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। इनमें से एक युवक का रिश्ता ही तय करने सब गए थे। नक्सलियों ने लाशों पर एक पर्चा भी लगाया। इसमें दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव को इसके लिए जिम्मेदार माना। 


परिजनों को भी पीटा..
तोकापारा निवासी अशोक कुंजम की शादी तय करके उनके परिजन बीजापुर के डूडी टुन्नार गांव गए थे। वहां से लौटते वक्त हरेली गांव के पास नक्सलियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद परिजनों की पिटाई करते हुए बंदा कुंजम और अशोक कुंजम की हत्या कर दी। घटना के बाद गांववालों में नक्सलियों को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। वे नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने जा पहुंचे।


बता दें कि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव दो तरह से नक्सलियों के खिलाफ जंग छेड़े हुए हैं। पहला, वे नक्सलियों के गढ़ तहस-नहस कर रहे हैं, वहीं कई नक्सलियों को समझा-बुझाकर आत्मसमर्पण भी करा चुके हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए नक्सली बौखलाए हुए हैं।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Green Hydrogen Mission: किसानों की आय, ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए नई पहल
Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान