प्रेमिका के सब्र का पहाड़ टूटने की खबर लगते ही डॉक्टर प्रेमी हो गया क्वारेंटाइन

Published : Jun 27, 2020, 02:19 PM IST
प्रेमिका के सब्र का पहाड़ टूटने की खबर लगते ही डॉक्टर प्रेमी हो गया क्वारेंटाइन

सार

शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका को लंबे समय से धोखा दे रहा प्रेमी अब पुलिस केस में फंस गया है। 28 साल की प्रेमिका आयुर्वेद की डॉक्टर है। वहीं, प्रेमी ने MBBS किया हुआ है। अभी वो पीजी की पढ़ाई कर रहा है। दोनों की पहचान सालभर पहले हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। इस बीच डॉक्टर ने कई बार प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब शादी की बात होती, तो टाल देता। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। फिलहाल, आरोपी डॉक्टर क्वारेंटाइन है।

रायपुर, छत्तीसगढ़. यह कहानी दोस्ती..प्यार..फिजिकल रिलेशन और धोखे की है। शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका को लंबे समय से धोखा दे रहा प्रेमी अब पुलिस केस में फंस गया है। 28 साल की प्रेमिका आयुर्वेद की डॉक्टर है। वहीं, प्रेमी ने MBBS किया हुआ है। अभी वो पीजी की पढ़ाई कर रहा है। दोनों की पहचान दो साल पहले हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। इस बीच डॉक्टर ने कई बार प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब शादी की बात होती, तो टाल देता। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। फिलहाल, आरोपी डॉक्टर क्वारेंटाइन है।

पुलिस कर रही आरोपी के क्वारेंटाइन पूरा होने का इंतजार..
पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि शादी का झांसा देकर उसका प्रेमी लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) में एमबीबीएस डॉक्टर है। अभी वो पीजी की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, पीड़िता आयुर्वेद की डॉक्टर है। आरोप है कि वो 2 साल से पीड़िता का शोषण कर रहा था। युवती रायपुर में प्रैक्टिस करती है। उसने डीडी नगर थाने में मामला कराया है। आरोपी का नाम डॉ. दीपांकर साहू है। युवती ने बताया कि उसकी पहचान दीपांकर से 2 साल पहले हुई थी। दोस्ती के दौरान वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसी बीच दीपांकर शादी का वादा करके उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इससे परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की ड्यूटी कोरोना आइसोलेशन वार्ड में लगी हुई है। लिहाजा, वो क्वारेंटाइन हो गया है। पुलिस ने कहा कि उसकी क्वारेंटाइन अवधि पूरी होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी वाड्रफनगर जिला अंबिकापुर का रहने वाला है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी