पिकनिक मनाने जा रहा था परिवार, लेकिन रास्ते में हो गई अनहोनी और घर लौटी लाशें

Published : Jan 05, 2020, 07:12 PM IST
पिकनिक मनाने जा रहा था परिवार, लेकिन रास्ते में हो गई अनहोनी और  घर लौटी लाशें

सार

एक दिल दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां एक परिवार खुशी-खशुी पिकनिक मानने के लिए जा रहा था। लेकिन रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया और दो महिलाओं की मौत हो गई।

रायपुर, कब आपकी खुशियों को ग्रहण लग जाए कोई नहीं सोच सकता। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां एक परिवार खुशी-खशुी पिकनिक मानने के लिए जा रहा था। लेकिन रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया और दो महिलाओं की मौत हो गई।

एक गाड़ी में सवार से थे परिवार के 10 लोग
दरअसल, यह दर्दनाक घटना  राजधानी रायपुर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात हुई है। जहां एक परिवार के करीब 10 लोग लोडिंग ऑटो में सवार होकर शहर के राम नगर से पिकनिक मनाने ओड़िशा के नरसिंह नाथ की ओर जा रहे थे। लेकिन कुछ दूर निकलते ही अचानक उनका वाहन डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। जिसमें गीता कन्नौजे, देवी कन्नौजे नाम की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

कोई नहीं था मदद करने वाला
जानकारी के मुताबिक, हादसा रात 2 बजे के आसपास का बताया जाता है। वह काफी देर तक लोगों की राह देखते रहे कि कोई तो यहां से निकलेगा। लेकिन रात अधिक और सुनसान जगह होने के कारण उनको कोई मदद नहीं मिली। जिसकी वजह से दोनों महिलओं ने दम तोड़ दिया। फिर किसी तरह घायलों को अंबेडकर अस्पातल में भर्ती करा दिया गया।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार