वोट न देने की सजा, पंच के गले में डाली जूतों की माला..गांव में निकाला जुलूस और भीड़ बजा रही थी नगाड़ा..

Published : Feb 26, 2020, 02:42 PM IST
वोट न देने की सजा, पंच के गले में डाली जूतों की माला..गांव में निकाला जुलूस और भीड़ बजा रही थी नगाड़ा..

सार

यह शर्मनाक फोटो छत्तीसगढ़ के जशपुर का है। पंचायत चुनाव में अपनी हार से बौखलाए उप सरपंच के प्रत्याशी ने गांववालों को भड़का कर पंच को दिलाई सजा।

जशपुर, छत्तीसगढ़. यह शर्मनाक तस्वीर जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के साजापानी पंचायत की है। यहां गांववालों ने एक पंच को ही सरेआम तालिबानी तरीके से सजा दे दी। पंच ने पंचायत चुनाव में आरोपी एक उप सरपंच के प्रत्याशी को अपना वोट नहीं दिया था। इस हार के बाद उप सरपंच गुस्से में बैठा था। उसने गांववालों को पंच के खिलाफ भड़काया और फिर सरेआम प्रताड़ित कराया। उसे जूते की माला पहनाई और फिर गांवभर में जुलूस निकाला। पीछे-पीछे आदमी-औरत और बच्चे नगाड़ा बजाते हुए चल रहे थे। आधे रास्ते में पंच चप्पल की माला पकड़े जाते दिखाई दिया। इसका किसी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।


डरके मारे राजीनामा....
यह मामला कांसाबेल थाने पहुंचा..लेकिन पीड़ित पंच या अन्य किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। लिहाजा पुलिस भी चुप्पी साधकर बैठ गई है। बताते हैं कि उप सरपंच के चुनाव में साजापानी से दो लोग खड़े हुए थे। इसमें रामकुमार बघेल को उमेश यादव ने हरा दिया था। रामकुमार इसके लिए पंच को दोषी मान रहा था। उसका मानना था कि अगर यह पंच उसे वोट दे देता, तो वो जीत जीता। हार से बौखलाए रामकुमार ने वार्ड-11 के लोगों को भड़का दिया। इसके बाद पंच को प्रताड़ित किया गया। पहले पंच ने इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन बाद मे राजीनामा कर लिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार