'पप्पू' के सीने पर स्टेथोस्कोप रखते ही डॉक्टर के उड़ गए होश, 'अरे तुम्हारा दिल कहां हैं?'

Published : Jan 16, 2020, 04:36 PM IST
'पप्पू' के सीने पर स्टेथोस्कोप रखते ही डॉक्टर के उड़ गए होश, 'अरे तुम्हारा दिल कहां हैं?'

सार

28 साल पहले इस शख्स की फूलने लगी थी सांस, जब डॉक्टर को दिखाया, तब सामने आई मेडिकल साइंस की चौंकाने वाली जानकारी  

रायपुर, छत्तीसगढ़. इंसान में एक दिल ही होता है, जिसे लेकर किस्से-कहानियां और कविताएं बनती हैं। कोई दिल हारता है, कोई जीतता है। किसी का दिल टूटता है, तो किसी का उड़ता है। खैर, यहां मामला दिल की पोजिशन से जुड़ा है। रायपुर के रहने वाले 57 वर्षीय पप्पू सलूजा के सीने में बायीं तरफ नहीं, दायीं ओर दिल है। यह उन्हें तब पता चला था, जब वे 28 साल पहले सांस फूलने की दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे।


डॉक्टर भी हुए थे हैरान

पप्पू सलूजा बताते हैं कि जब उनकी उम्र यही कोई 29 रही होगी। उस वक्त उन्हें घबराहट और सांस फूलने की दिक्कत हुई। वे डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने जब सीने पर बायीं ओर स्टेथोस्कोप रखा, तो हैरान रह गए। वे पहले चौंके और फिर हंसते हुए बोले, अरे तुम्हारे सीन में तो दिल ही नहीं है? दरअसल, दुनिया में ऐसे न के बराबर होंगे, जिनके सीन में दायीं ओर दिल होता है। श्यामनगर निवासी पप्पू पेशे से किसान हैं। वे बताते हैं जब घरवालों की इसकी खबर लगी, तो वे घबरा गए। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार