ससुर ने कुछ बोला, तो बहू ने डंडा उठाकर फोड़ दिया सिर...इस बार सास पर भड़क उठी गुस्सैल बहू

Published : Feb 18, 2020, 12:38 PM IST
ससुर ने कुछ बोला, तो बहू ने डंडा उठाकर फोड़ दिया सिर...इस बार सास पर भड़क उठी गुस्सैल बहू

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक गुस्सैल बहू ने ससुराल में ऐसा तांडव मचाया कि जिसने भी यह खबर पढ़ी..वो शॉक्ड रह गया। जानिए बहू ने क्या किया...

बिलासपुर, छत्तीसगढ़.  गुस्से में आकर एक बहू ने अपनी सास की गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या के बाद वो यूं घूमती रही..मानों कुछ हुआ ही न हो? आरोपी महिला का पति फौज में है। वो अपनी मां को पैसा भेजता था। महिला इसी बात से चिढ़ी हुई थी। महिला गुस्सैल प्रवृत्ति की बताई जाती है। उसने अपने सास-ससुर दोनों का जीना मुहाल कर दिया था। एक बार उसने डंडे से ससुर का सिर फोड़ दिया था। बदनामी के डर से ससुर चुप बना रहा। अब बहू ने सास को मार दिया। इसके बाद लाश को कपड़ा ओढ़ा दिया। उसने यह प्रचारित किया कि सास की बीमारी से मौत हो गई है। लेकिन उसका गुनाह पकड़ा गया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। 

अकसर सास-ससुर को पीटती थी महिला...
खैरा गांव के रहने वाले रामायण साहू बीएसएफ में जवान हैं। वे इन दिनों पंजाब में पदस्थ हैं। उनकी शादी रतनपुर गोंदिया की रहने वाली प्रेमलता(26) से हुई है। प्रेमलता अपनी सास कारीबाई (55) और ससुर माधव प्रसाद के साथ रहती है। रामायण अपना वेतन मां को भेजता था। प्रेमलता इसी बात से नाराज थी। इसी बात को लेकर सास-ससुर और बहू के बीच कलह होती थी। इस दौरान प्रेमलता अपने मायके चली गई। रामायण 6 फरवरी को छुट्टी पर आया..तो वो प्रेमलता को लेकर घर आ गया। 10 फरवरी को उसे किसी काम से कोरबा जाना पड़ा। इसी दौरान प्रेमलता ने झगड़े के दौरान सास का गला दबा दिया। इसके बाद शव को चादर ओढ़ा दी। जब रामायण घर लौटा..तो प्रेमलता ने बताया कि मां बीमार है। रामायण मां को अस्पताल लेकर गया। वहां मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचित किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत गला दबाने पर मालूम चली। प्रेमलता पर जब दबाव बढ़ा..तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस