ससुराल से झगड़कर मायके में रह रही महिला ने 6 महीने की बच्ची को नदी में फेंककर खुद को लगाई आग

Published : Oct 19, 2020, 12:10 PM IST
ससुराल से झगड़कर मायके में रह रही महिला ने 6 महीने की बच्ची को नदी में फेंककर खुद को लगाई आग

सार

घरेलू विवाद के बाद ससुराल छोड़कर मायके रह रही एक महिला ने गुस्से में आकर अपनी 6 महीने की बेटी को नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। महिला की हालत गंभीर है, जबकि बच्ची नदी में बह गई। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है।

जांजगीर, छत्तीसगढ़. पति से झगड़े के बाद कुछ महीने से ससुराल छोड़कर अपने मायके में रह रही एक महिला किसी बात पर इतने गुस्से में आई कि उसने अपनी 6 महीने की बेटी को नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। महिला को 70 फीसदी से ज्यादा जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र के बिरगहनी चौक की है। बच्ची नदी में बह गई। उसे ढूंढा जा रहा है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई।

क्यों गुस्से में आई महिला...अब तक पता नहीं चला
पुलिस के अनुसार, किरन बाई का मायका गेमन पुल के पहले बिरगहनी चौक के पास है। पति से मनमुटाव के चलते किरन कुछ महीने पहले मायके आ गई थी। लेकिन रविवार रात किसी बात पर वो नाराज होकर 6 महीने की बच्ची को लेकर घर से निकली। इसके बाद उसने बच्ची को हसदेव नदी के घाट पर जाकर फेंक दिया। फिर घर लौटी और खुद का आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

हिम्मत हो तो ऐसी! आधा शरीर काम नहीं करता, फिर भी 52 वर्षीय वीणा देवी करती हैं डिलीवरी
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद