डिप्टी कलेक्टर को पीटा, गुंडे बोले- यहां जो भी आता है पैसा देता है, तू नहीं देगा तो जान से मार देंगे

Published : Dec 31, 2019, 06:57 PM IST
डिप्टी कलेक्टर को पीटा, गुंडे बोले- यहां जो भी आता है पैसा देता है, तू नहीं देगा तो जान से मार देंगे

सार

बिलासपुर के डिप्टी कलेक्टर के साथ चार युवकों ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट की। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। मारपीट के दौरान चारों ने कहा-जो यहां आता है, वो पैसे देता है। तुम नहीं दोगे तो पिटोगे।

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंदिर दर्शन करने गए डिप्टी कलेक्टर के साथ चार युवकों ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट की। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। मारपीट के दौरान चारों ने कहा-जो यहां आता है, वो पैसे देता है। तुम नहीं दोगे तो पिटोगे।

चार युवकों ने डिप्टी कलेक्टर के साथ की थी मारपीट 
बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि डिप्टी कलेक्टर एआर टंडन जिले के कोटा थाना क्षेत्र में भनवारटंक गांव स्थित मरहीमाता मंदिर में पूजा करने गए थे। उसी दौरान शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर चार युवकों रामकुमार गिलहरे, अमित गिलहरे, ईश्वर उर्फ़ गोलू दिवाकर और दीपक गिलहरे ने उनके साथ मारपीट क। यह घटना रविवार की है।

कलेक्टर को जान से मारने की दी धमकी
डिप्टी कलेक्टर ने सोमवार को पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवक दीपक गिलहरे फरार है। पुलिस के अनुसार चारों युवकों ने शराब पीने के लिए एआर टंडन से पैसों की मांग की। मना किए जाने पर चारों युवकों ने डिप्टी कलेक्टर को जान से मारने की धमकी दी तथा टंडन, उनके रिश्तेदार उत्तम अनंत और रेखा खांडे से मारपीट की तथा फरार हो गए।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान देने विष्णुदेव साय सरकार की बड़ी तैयारी, टूरिज्म बोर्ड की बैठक में हुए बड़े फैसले