COVID 19: बाॅलीवुड, पाॅलिटिक्स, क्रिकेट के 20 स्टार्स जो हुए कोरोना के सेकेंड वेब का शिकार

Published : Apr 04, 2021, 03:20 PM ISTUpdated : Apr 05, 2021, 10:54 AM IST
COVID 19: बाॅलीवुड, पाॅलिटिक्स, क्रिकेट के 20 स्टार्स जो हुए कोरोना के सेकेंड वेब का शिकार

सार

कोरोना की दूसरी लहर ने बाॅलीवुड सेलिब्रिटिज को शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है। कई राजनेता व बड़े खिलाड़ी भी कोविड पाॅजिटिव होने के बाद खुद को आईसोलेट कर लिए हैं। आईपीएल पर भी कोरोना संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने बाॅलीवुड सेलिब्रिटिज को शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है। कई राजनेता व बड़े खिलाड़ी भी कोविड पाॅजिटिव होने के बाद खुद को आईसोलेट कर लिए हैं। आईपीएल पर भी कोरोना संकट के बादल मंडरा रहा। आईपीएल के तीन खिलाडियों सहित कई पाॅजिटिव हो गए हैं। बीते दिनों क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी कोरोना पाॅजिटिव हो गए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी कोरोना की वजह से अपना असम का चुनावी दौरा रद्द करना पड़ा। आज अक्षय कुमार ने भी पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद खुद को आईसोलेट कर लिया। आईए जानते हैं देश की जानी मानी हस्तियों के बारे में जिन्होंने अपने हुनर के बल पर देश-दुनिया को मुरीद कर दिया लेकिन एक वायरस ने उनको आईसोलेट होने पर मजबूर कर दिया।

1. अक्षय कुमार

बालीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना के दूसरे वेव के शिकार हो गए हैं। पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। 

2. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी कोरोना की दूसरी लहर के चपेट में आ गए हैं। सचिन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर यह जानकारी शेयर की है। सचिन ने 27 मार्च को ट्वीट किया कि मैं लगातार कोविड को लेकर सारी सावधानियां बरती लेकिन बीते दिनों कुछ मामूली लक्षणों के बाद कोविड टेस्ट पाॅजिटिव आई। डाॅक्टर की देखरेख में हूं। हालांकि, घर के सारे सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

3. पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के मुखिया व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला भी कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। मंलवार को उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने ट्वीट कर अपने पिता के संक्रमित होने की सूचना दी है।

4. आलिया भट्ट

मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना की चपेट में हैं। शुक्रवार को उनके कोरोना पाॅजिटिव होने की रिपोर्ट आई। इंस्टाग्राम  पर जानकारी शेयर करते हुए आलिया ने बताया है कि वह डाॅक्टर द्वारा बताए गए सभी सेफ्टी प्रोटोकाॅल्स का पालन कर रही हैं। 

 

 

5. हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टी20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी कोरोना से बच नहीं सकी है। उन्होंने जानकारी दी है कि हल्के लक्षणों के बाद टेस्ट कराया तो पाॅजिटिव आया। महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी ने खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है।

6. बप्पी लाहिड़ी

मशहूर संगीतज्ञ बप्पी लाहिड़ी भी कोरोना की चपेट में हैं। कोरोना के लक्षण सामने आने और टेस्ट रिपोर्ट के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

7. इरफान पठान

पूर्व आलराउंडर इरफान पठान भी कोविड पाॅजिटिव हो गए हैं। 36 वर्षीय क्रिकेटर ने ट्वीट किया है कि कोविड टेस्ट पाॅजिटिव आया है। हालांकि, कोरोना का कोई लक्षण सामने नहीं आया है। मैंने खुद को आईसोलेट कर लिया है और घर पर क्वारंटीन हो गया हूं। 

8. आमिर खान

सबको जागरुक करने वाले बालीवुड सेलिब्रेटी आमिर खान ने भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की है। 24 मार्च को 56 वर्षीय फिल्म अभिनेता के प्रवक्ता ने आमिर के संक्रमित होने और आईसोलेट होने की जानकारी दी। फिलहाल उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

9. फातिमा सना शेख

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में हैं। इंस्टाग्राम पर यह जानकारी पोस्ट की है। 

10. राबर्ट बाड्रा

मशहूर बिजनेसमैन व प्रियंका गांधी के पति राबर्ट बाड्रा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पत्नी प्रियंका गांधी ने खुद इसकी जानकारी दी है। प्रियंका भी खुद को आईसोलेट करने के साथ असम का चुनावी दौरा रद्द कर दी हैं।

11. रणवीर कपूर

बालीवुड एक्टर रणवीर कपूर भी दूसरी लहर से बच नहीं सके हैं। वह भी आईसोलेशन में हैं।

12. संजय लीला भंसाली

हम दिल दे चुके सनम सहित कई हिट फिल्म दे चुके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद आईसोलेशन में हैं। 

13. मनोज बाजपेयी

बालीवुड स्टार मनोज बाजपेयी भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने फैंस को दिए हैं। 

14. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड की कमान संभालने के कुछ ही दिन बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी खुद को आईसोलेट करना पड़ा। कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री डाॅक्टरी देखरेख में थे। 

15. अनिल देशमुख

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख कोरोना की चपेट में हैं। इन दिनों सुर्खियों में रहे देशमुख ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 

16. कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन ने कोरोना संक्रमण होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। प्लस साइन शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि पाॅजिटिव हो गया, दुआ  करो। 

17. अभिनेता रोहित सर्राफ
बालीवुड के कोरोना संक्रमितों में अभिनेता रोहित सर्राफ भी शामिल हो गए हैं। सर्राफ ने भी इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए अपने फैंस को सुरक्षित रहने और कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है। 

18. देवदत्त पडिक्कल

आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। आरसीबी के इस खिलाड़ी के पाॅजिटिव होने के पहले भी आईपीएल के कई खिलाड़ी पाॅजिटिव आ चुके हैं। 

19. अक्षर पटेल

आईपीएल के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आईपीएल आयोजकों में हड़कंप है। अक्षर की रिपोर्ट पाॅजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल खेलने वाले थे। 

20. नीतिश राणा

आईपीएल खिलाड़ी नीतिश राणा भी कोरोना पाॅजिटिव हो गए थे। बीते 22 मार्च को उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव हो गई है। वह कोलकाता नाईटराइडर्स के लिए खेलेंगे।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली