COVID 19 UPDATE: कोरोना के मरीज फिर कम होकर 13000 पर आए, वैक्सीनेशन 209.40 करोड़ पार

भारत में कोरोना संक्रमण में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन की तुलना में नए केस कम होकर 13000 पर आ गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  209.40 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.23% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.58 प्रतिशत बनी हुई है।
 

Amitabh Budholiya | Published : Aug 20, 2022 4:28 AM IST / Updated: Aug 20 2022, 10:00 AM IST

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण में फिर गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन की तुलना में नए केस कम होकर 13000 पर आ गए हैं। इससे पहले यही आंकड़ा 15000 था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  209.40 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.23% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.58 प्रतिशत बनी हुई है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 209.40 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव की डिटेल्स
20 अगस्त सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 209.40 करोड़ (2,09,40,48,140) से अधिक हो गया है। यह 2,78,34,092 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.99 करोड़ (3,99,22,101) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में इस समय एक्टिव केस और नए मरीज
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,01,166 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.23% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.58% है। पिछले 24 घंटों में 13,900 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,36,99,435 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13,272 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में अब तक कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,15,231 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.21 करोड़ (88,21,88,283) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.87% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.21% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 7.03 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 200.02 करोड़ (2,00,02,25,975) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.03 करोड़ से अधिक (7,03,49,830) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
देश के पहले Nasal कोविड वैक्सीन के थर्ड फेज का ट्रॉयल सफल, जल्द मंजूरी के आसार
The Lancet journal की चौंकाने वाली स्टडी: स्मोकिंग-शराब, अनसेफ सेक्स ने दुनियाभर में कैंसर को बढ़ाया
COVID 19 UPDATE: एक दिन में डबल हुआ संक्रमण, 15000 नए केस मिले, एक्टिव केस 0.23%

 

Share this article
click me!