भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण में जबर्दस्त उछाल आया। बीते दिन की तुलना में नए केस सीधे डबल यानी 15000 हो गए इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  209.27 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.23% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.58 प्रतिशत है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 209.27 करोड़ वैक्सीन की डोज (93.90 करोड़ दूसरी डोज और 13.18 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 31,52,882 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,01,830 है
  • सक्रिय मामले 0.23% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.58 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 15,220 की रिकवरी होने से रिकवरी बढ़कर 4,36,85,535 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 15,754 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 3.47% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.90% है
  • देश में अब तक 88.18 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 4,54,491 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: पिछले दिनों मिली राहत के बाद कोरोना संक्रमण ने अचानक चिंता बढ़ा दी। भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण में जबर्दस्त उछाल आया। बीते दिन की तुलना में नए केस सीधे डबल यानी 15000 हो गए इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 209.27 करोड़ को पार कर गया है। हालांकि इस समय एक्टिव केस 0.23% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.58 प्रतिशत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 209.27Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव
19 अगस्त सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 209.27Cr (2,09,27,32,604) से अधिक हो गया है। यह 2,78,10,025 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.99 करोड़ (3,99,04,328) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,01,830 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.23% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.58% है। पिछले 24 घंटों में 15,220 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,36,85,535 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 15,754 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 4,54,491 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.18Cr (88,18,73,052) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.90% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.47% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 6.66 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 199.60 करोड़ (1,99,60,25,975) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 6.66 करोड़ (6,66,75,380) से अधिक की बची हुईं COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: सिर्फ 9000 मिले नए मरीज, एक्टिव केस घटकर 0.24% हुए, रिकवरी 98.57%
The Lancet journal की चौंकाने वाली स्टडी: स्मोकिंग-शराब, अनसेफ सेक्स ने दुनियाभर में कैंसर को बढ़ाया