ये वीडियो देखा क्या? आपको वैक्सीन लगाने कितना जोखिम उठाते हैं कोरोना वारियर्स, साथ में पढ़ें पूरी डिटेल्स

देश में कोरोना की चौथी लहर आपकी हेल्थ पर कोई बुरा असर नहीं दिखा सकी। इसके पीछे कोरोना वॉरियर की मेहनत और साहस है। यह वीडियो यही दिखाता है कि कैसे दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में रहने वालों को कोरोना वैक्सीन लगाने हेल्थ वकर्स कितना जोखिम उठाते हैं। 

Amitabh Budholiya | Published : Aug 31, 2022 4:24 AM IST / Updated: Aug 31 2022, 09:57 AM IST

COVID 19 UPDATE:  यह वीडियो स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने ट्वीट किया है। इसमें लिखा-सेवा और समर्पण के भाव का उत्कृष्ट उदाहरण। छिंदवाड़ा के बॉर्डर से लगा हुआ ग्राम विनेकी जहां स्वास्थ्यकर्मियों की टीम अपनी जान की भी परवाह ना करते हुए कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। पूरी टीम के बुलंद हौसलों और जज़्बे को सलाम। यह वीडियो यह दिखाता है कि देश में कोरोना की चौथी लहर आपकी हेल्थ पर कोई बुरा असर नहीं दिखा सकी, क्योंकि इसके पीछे कोरोना वॉरियर की मेहनत और साहस है। यह वीडियो यही दिखाता है कि कैसे दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में रहने वालों को कोरोना वैक्सीन लगाने हेल्थ वकर्स कितना जोखिम उठाते हैं। आगे पढ़िए देश में कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की डिटेल्स...

pic.twitter.com/NxNje30g6y

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 212.39 Cr: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
31 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 212.39 करोड़ (2,12,39,92,816) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष की उम्र के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.03 करोड़ (4,03,22,642) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 उम्र के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में 64,667 एक्टिव केस दर्ज किए गए। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.15% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.67% है। पिछले 24 घंटों में 10,828 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,38,35,852 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7,231 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कुल 3,52,166 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.58 करोड़ (88,58,81,136) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.55% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.05% बताई गई है।

राज्यों के पास 5.71 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 201.33 करोड़ (2,01,33,52,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 5.71 करोड़ से अधिक (5,71,84,710) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

देश में कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की डिटेल्स

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: जबर्दस्त गिरा कोरोना का ग्राफ, नए केस महज 5400, एक्टिव केस भी 0.15% हुए, रिकवरी 98.66%
दिल्ली की शराब नीति पर नाराज हुए अन्ना, केजरीवाल को लेटर लिखकर पूछा-बड़े-बड़े भाषण दिए थे, अब क्या हुआ?

 

Share this article
click me!