COVID 19 UPDATE: कोरोना को लेकर आपके काम का डेटा, जानिए संक्रमण का कितना है असर और रिकवरी रेट क्या है?

COVID 19 UPDATE: कोरोना संक्रमण की स्पीड को लेकर राहत की खबर है। पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे थे, लेकिन बीते दिन नए मामले गिरकर 3700 के करीब पहुंच गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.27 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.06% हैं। रिकवरी रेट 98.72% पर पहुंच गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

Amitabh Budholiya | Published : Jun 7, 2022 4:12 AM IST / Updated: Jun 07 2022, 10:06 AM IST


COVID 19 UPDATE: कई दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर राहत की खबर है। बीते दिन नए मामले गिरकर 3700 के करीब पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले यही आंकड़ा 4500 को पार कर गया था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.27 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.06% हैं। रिकवरी रेट जरूर गिरकर 98.72% पर पहुंच गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 194.27 Cr: देश में वैक्सीनेशन की पूरी डिटेल्स...
7 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 194.27 करोड़ (1,94,27,16,543) से अधिक निकल गया है। यह 2,47,93,056 सेशंस के जरिये पूरा किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन कैम्पेन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.45 करोड़ (3,45,58,366) से अधिक टीनएज को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ है।

Latest Videos

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में इस समय 26,976 एक्टिव केस हैं। एक्टिव मामले अब देश के कुल पॉजिटिव केसेज का 0.06% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.72% है। पिछले 24 घंटों में 2,513 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,33,365 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3,714 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,07,716 COVID-19 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.32 करोड़ (85,32,09,262) कुल टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.97% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.21% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 14.65 करोड़ से अधिक  एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद हैं

अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के जरिये 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और डायरेक्ट राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है। राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 14.65 करोड़ (14,65,13,180) से अधिक बिना इस्तेमाल की हुईं COVID वैक्सीन की डोज मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें
शहद और अदरक एक नहीं बल्कि 5 यौन समस्याओं का कर सकता है इलाज, बस ऐसे करना होगा सेवन
World Food safety day: गर्मियों में भूलकर भी नहीं करें इन 5 मसालों का सेवन, वरना हो सकता है बुरा हाल

 

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले